{"_id":"68676886abffebe6220a0ad7","slug":"shubman-gill-performance-against-england-was-praised-by-former-india-captain-sourav-ganguly-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'इंग्लैंड में खेली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी', गिल की बल्लेबाजी को गांगुली ने सराहा; जमकर की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'इंग्लैंड में खेली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी', गिल की बल्लेबाजी को गांगुली ने सराहा; जमकर की तारीफ
Fri, 04 Jul 2025 11:07 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:07 AM IST
सार
गांगुली ने गिल की तारीफ करते हुए कहा कि ये इंग्लैंड में खेली गई सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी है जो उन्होंने देखी है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गिल की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जमकर सराहना की है। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और 269 रन बनाए जिससे भारत पहली पारी में 587 रन खड़ करने में सफल रहा। गिल के टेस्ट करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी है जिसे देखकर गांगुली भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं।
विज्ञापन
गांगुली ने गिल की तारीफ करते हुए कहा कि ये इंग्लैंड में खेली गई सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी है जो उन्होंने देखी है। गांगुली ने कहा, गिल की बेहतरीन पारी। इंग्लैंड में किसी भी समय में मैंने जितनी भी पारियां देखी हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन है। पिछले कुछ महीनों में बहुत सुधार हुआ है। शायद टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना उनकी जगह नहीं थी। भारत के लिए टेस्ट मैच जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गिल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, शुभमन गिल को सलाम! बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया! शानदार खेला और दोहरे शतक के हकदार थे, यह उदाहरण है कि जब इरादा साफ हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं गिल
इस सीरीज में गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह तीन पारियों में 424 रन बना चुके हैं। गिल ने लीड्स टेस्ट में 147 रन की पारी खेली थी और अब एजबेस्टन में दोहरा शतक लगाया। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। गिल की शानदार पारी के दम पर भारत पहली पारी में 587 रन बनाने में सफल रहा। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए। गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रहा है।