फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill on Test Captaincy for India Inspired by Virat and Rohit Leadership Qualities Shared Views on Lead

Shubman Gill On Test Captaincy: विराट और रोहित की इन खूबियों से प्रेरित हैं गिल, टेस्ट कप्तानी पर भी की बात

Sun, 25 May 2025 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 May 2025 05:44 PM IST
सार

25 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टीम के 37वें टेस्ट कप्तान हैं। वह पांचवें सबसे युवा कप्तान भी हैं। रविवार को बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की खूबियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Shubman Gill on Test Captaincy for India Inspired by Virat and Rohit Leadership Qualities Shared Views on Lead
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बना दिया। वह अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। रविवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का खास इंटरव्यू जारी किया। इसमें उन्हें आगामी सीरीज के लिए तैयारियों को लेकर बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन

रोहित-विराट की किन खूबियों से प्रेरित हैं गिल?
25 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टीम के 37वें टेस्ट कप्तान हैं। वह पांचवें सबसे युवा कप्तान भी हैं। रविवार को बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की खूबियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा- 'दोनों अपनी शैली के मामले में बहुत विपरीत थे, लेकिन दोनों को एक समान लक्ष्य की ओर काम करते देखना बहुत प्रेरणादायक था। आप एक कप्तान के रूप में जीतना चाहते हैं और आपकी शैली अलग हो सकती है। वे दोनों बहुत अलग थे, लेकिन अपने-अपने अर्थों में समान भी थे। विराट भाई हमेशा बहुत आक्रामक थे, हमेशा भूख और जुनून के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहते थे, जबकि रोहित भाई भी आक्रामक थे, लेकिन आप उनकी प्रतिक्रिया या उनके हाव-भाव पर यह नहीं देख सकते। वह ऐसे व्यक्ति थे जो मैदान पर हमेशा बहुत आक्रामक रहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर्स से मिला गिल को मंत्र
इसके अलावा गिल ने यह भी बताया कि कैसे विराट, रोहित और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए मंत्र दिया। उन्होंने आगे कहा- 'रोहित भाई बहुत शांत और चतुराई से खेलने वाले व्यक्ति थे, हमेशा मौजूद रहते थे और वह खिलाड़ियों से बहुत संवाद करते थे कि वह खिलाड़ियों से क्या चाहते हैं। और इसलिए ये वे गुण हैं जो मैंने उनसे सीखे हैं। रोहित भाई, विराट भाई और अश्विन भाई जैसे लोगों ने हमें घर से बाहर दौरे करने और मैच और सीरीज जीतने का मंत्र दिया है।'

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन

Shubman Gill on Test Captaincy for India Inspired by Virat and Rohit Leadership Qualities Shared Views on Lead
शुभमन गिल - फोटो : ANI
गिल ने ऑस्ट्रेलिया में किया था टेस्ट डेब्यू
गिल ने टेस्ट में 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया था। गाबा में टेस्ट में उन्होंने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच को जीतकर अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की थी। तब से लेकर अब तक गिल ने 32 टेस्ट में 35.03 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 210 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। हालांकि, भारत से बाहर गिल का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। खासतौर पर इंग्लैंड में गिल कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहां उन्होंने दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेले हैं। इंग्लैंड में तीन मैचों में उन्होंने 15 से कम की औसत से 88 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में गिल ने छह टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 35.20 की औसत से 352 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed