फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill KKR: Kolkata does not regret not retaining Shubman in its team, CEO Mysore said this

Shubman Gill KKR: कोलकाता को शुभमन को अपनी टीम में बरकरार न रखने का मलाल नहीं, CEO मैसूर ने कही यह बात

Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
सार

केकेआर ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पिछले सत्र में टीम को पदार्पण करते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Shubman Gill KKR: Kolkata does not regret not retaining Shubman in its team, CEO Mysore said this
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वैंकी मैसूर ने कहा कि उनकी टीम को उन खिलाड़ियों को गंवाने का मलाल नहीं है जो अब अन्य फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने 'उपलब्ध सूचना' के आधार पर फैसला किया।
विज्ञापन


केकेआर ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पिछले सत्र में टीम को पदार्पण करते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


मैसूर ने कहा- असल में हमें खुशी होती है जब हम देखते हैं कि हमने जिन खिलाड़ियों को निखारा वे अन्य फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल इसका उदाहरण है। गिल पिछले सत्र में 483 रन के साथ शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में भी यह युवा बल्लेबाज आठ पारियों में 41.62 के औसत से 333 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बबनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में फाफ डुप्लेसिस के बाद दूसरे स्थान पर हैं। गिल के अलावा कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स), पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) और अजिंक्य रहाणे (चेन्नई सुपरकिंग्स) भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा कर रहे हैं।


पिछले सत्र में केकेआर ने रहाणे को सीमित मौके मिले, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उन्होंने मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और 15 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed