फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill broke record of Shreyas Iyer, Dhawan, Navjot Sidhu, Kohli; highest indian scorer in first 20 odi

Shubman Gill: शुभमन ने सिद्धू-कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, शुरुआती 20 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

Mon, 16 Jan 2023 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 18 वनडे मैच खेले हैं और वह अब तक 894 रन बना चुके हैं। शुभमन भारत के लिए शुरुआती 20 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Shubman Gill broke record of Shreyas Iyer, Dhawan, Navjot Sidhu, Kohli; highest indian scorer in first 20 odi
शुभमन गिल ने रिकॉर्ड तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने श्रीलंका को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में 317 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। तीसरे वनडे में शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ा। गिल ने 97 गेंदों में 116 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक रहा। इस शतक के साथ ही गिल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 18 वनडे मैच खेले हैं और वह अब तक 894 रन बना चुके हैं। शुभमन भारत के लिए शुरुआती 20 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह अब तक 20 वनडे नहीं खेले हैं, लेकिन 20 वनडे खेल चुके बाकी भारतीय बल्लेबाजों के रन के रिकॉर्ड को अपने 18वें वनडे में ही तोड़ दिया। इस मामले में उन्होंने श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, नवजोत सिंह सिद्धू और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। शुभमन ने 18 मैचों में 18 पारियां खेली हैं, जबकि धवन को छोड़कर बाकी सभी ने 20 मैचों में जाकर 18वीं पारी खेली थी। यानी किसी दो पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। वहीं, धवन ओपनर होने के कारण 20 मैचों में बल्लेबाजी की।

IND Vs SL 3rd ODI: Cricket Fraternity Laud Shubman Gill Following His  Second ODI Ton
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन ने वनडे में 18 पारियों में 59.6 की औसत और 103.7 के शानदार स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस के नाम था। उन्होंने अपनी शुरुआती 20 वनडे की 18 पारियों में 46.35 की औसत और 101 के स्ट्राइक रेट से 788 रन बनाए थे। धवन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने शुरुआती 20 वनडे की 20 पारियों में 41.21 की औसत और 87.6 के स्ट्राइक रेट से 783 रन बनाए थे।
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने शुरुआती 18 पारियों में 44.71 की औसत और 73 के स्ट्राइक रेट से 760 रन बनाए थे। कोहली ने शुरुआती 20 मैचों की 18 पारियों में 54.21 की औसत और 83.5 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे। शुभमन ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है, जबकि उनके 20 मैचों में भी अभी दो मैच बाकी हैं। शुभमन ने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन ने 69 की औसत से 207 रन बनाए। पहले वनडे में शुभमन ने 70 रन की पारी खेली थी।

शुरुआती 20 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बैटर पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
शुभमन गिल 18 894 59.6 103.7
श्रेयस अय्यर 18 788 46.35 101
शिखर धवन 20 783 41.21 87.6
नवजोत सिंह सिद्धू 18 760 44.71 73
विराट कोहली 18 759 54.21 83.5

तीसरे वनडे की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed