फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shreyas Iyer played 95 runs knock in ranji final sarfaraz brother musheer khan made century in Ranji final

Ranji Trophy: आईपीएल से पहले रणजी में चला अय्यर का बल्ला, शतक से चूके; सरफराज के भाई ने भी दिखाया कमाल

Tue, 12 Mar 2024 03:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Mar 2024 03:06 PM IST
सार

दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने 111 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 95 रनों की धुआंधार पारी खेली।  29 वर्षीय बल्लेबाज का आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में आना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छे संकेत हैं।

विज्ञापन
shreyas Iyer played 95 runs knock in ranji final sarfaraz brother musheer khan made century in Ranji final
श्रेयस अय्यर-मुशीर खान - फोटो : twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वह इसे शतक में तब्दील नहीं कर सके। भारतीय खिलाड़ी ने मुंबई की दूसरी पारी में 63 गेंदों के भीतर फिफ्टी ठोकी। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। सरफराज खान के भाई मुशीर खान के साथ उन्होंने 168 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने चार विकेट पर 335 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुशीर खान और हार्दिक तमोर क्रीज पर हैं। पृथ्वी शॉ 11 रन, भूपेन लालवानी 18 रन, अजिंक्य रहाणे 73 रन और श्रेयस अय्यर 95 रन बनाकर आउट हुए।  इसी के साथ मुंबई ने 450 से ज्यादा रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


शतक से चूके अय्यर
दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने 111 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 95 रनों की धुआंधार पारी खेली।  29 वर्षीय बल्लेबाज का आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में आना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छे संकेत हैं। इस मुकाबले में अय्यर ने मुशीर खान के साथ विदर्भ गेंदबाजों की खबर ली। पहली पारी में अय्यर ने सिर्फ सात रन बना पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशीर खान ने जड़ा शतक
रणजी के फाइनल मैच में सरफराज खान के भाई मुशीर खान भी आग उगलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुंबई की पारी के 90वें ओवर में अपना प्रथम श्रेणी का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। वसीम जाफर के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज थे। मुशीर ने 255 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 326 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 136 रन बनाए। मुशीर को हर्ष दुबे ने एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed