फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer has been ruled out of ODI series against New Zealand; Rajat Patidar named replacement

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर बाहर, इस खिलाड़ी को मौका

Tue, 17 Jan 2023 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jan 2023 03:13 PM IST
सार

चयन समिति ने श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Shreyas Iyer has been ruled out of ODI series against New Zealand; Rajat Patidar named replacement
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर चोटिल होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि  टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाएंगे। चयन समिति ने श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

IND vs SA 2022: Rajat Patidar credits IPL for ODI call upरजत पाटीदार (फोटो क्रेडिट: बीसीसीआई)

राहुल और अक्षर निजी कारणों से नहीं खेलेंगे
हाल ही में चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। यह दोनों खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इन दोनों के नहीं होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चुना गया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में नहीं खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को अर्शदीप सिंह की जगह चुना गया है। वहीं, रजत पाटीदार को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वह पहले भी स्क्वॉड में चुने गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रजत को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल

जनवरी-फरवरी में छह मैचों के लिए भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इंदौर, रांची और लखनऊ को भी एक-एक मैच की मेजबानी मिली है। इंदौर में 24 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, 27 जनवरी को रांची में पहला टी20 खेला जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 खेला जाएगा। इस सीरीज का अंत अहमदाबाद में होगा।
 

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

18 जनवरी

पहला वनडे

हैदराबाद

2

21 जनवरी

दूसरा वनडे

रायपुर

3

24 जनवरी

तीसरा वनडे

इंदौर

4

27 जनवरी

पहला टी20

रांची

5

29 जनवरी

दूसरा टी20

लखनऊ

6

1 फरवरी

तीसरा टी20

अहमदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed