{"_id":"622ce7c28b84284509663fb0","slug":"shreyas-iyer-becomes-fiurth-indian-batsman-to-be-stumped-out-in-nienties","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग की लिस्ट में शामिल हुए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग की लिस्ट में शामिल हुए
Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:04 AM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 92 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट में 90 रन से ज्यादा बनाने के बाद स्टंप आउट हुए हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की है। मैच की पहली पारी में उन्होंने शानदार 92 रन बनाए और भारत का स्कोर 252 तक ले जाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, अय्यर डे-नाइट टेस्ट में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। अब तक विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया है। अय्यर के पास इस खास सूची में शामिल होने का मौका था, लेकिन 92 रन के स्कोर पर वो जयविक्रमा की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके साथ ही अय्यर रिकॉर्ड शतक बनाने से चूक गए।
इस मैच में अब तक श्रेयस एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो अर्धशतक लगा पाए हैं। उनके अलावा दोनों टीमों से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया है।
अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 98 गेंदों में 92 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे। अय्यर की शानदार पारी की बदौलत भारत इस मैच में सस्ते में आउट होने से बच गया। श्रेयस जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 86 रन था, लेकिन जब अय्यर पवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर 252 रन हो चुका था। टीम इंडिया के नौ विकेट गिर चुके थे। ऐसे में श्रेयस को मजबूरन बड़े शॉट खेलना पड़ रहा था और इसी प्रयास में वो आउट भी हुए।
मैच में भारत की स्थिति मजबूत
इस मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में आ चुकी है। पहली पारी में 252 रन बनाने के बाद भारत ने श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। वहीं श्रीलंकाई टीम अब तक 86 रन ही बना पाई है। पूरी संभावना है कि मैच के दूसरे दिन भारत के पास बड़ी बढ़त होगी और टीम इंडिया तीन दिन के अंदर यह मैच जीत सकती है। अब श्रीलंका को वापसी करने के लिए दूसरे और तीसरे दिन कमाल का प्रदर्शन करना होगा।