{"_id":"5cbc4d63bdec22146d70929a","slug":"shreyas-iyer-appreciates-shikhar-dhawan-efforts-after-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद बोले कप्तान अय्यर, इस खिलाड़ी ने रखी जीत की नींव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद बोले कप्तान अय्यर, इस खिलाड़ी ने रखी जीत की नींव
Sun, 21 Apr 2019 04:30 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर पांच विकेट से मिली जीत की नींव रखने के लिए सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ की। अय्यर ने मैच के बाद कहा, 'हमें शिखर से अच्छी शुरुआत मिली जिससे बाकी बल्लेबाजों के लिए आसान हो गया। वह हमें अच्छी शुरूआत देता आया है। पावरप्ले में अगर 50 रन बनते हैं तो अच्छे होते हैं और हमने 60 रन बनाये।'
विज्ञापन
धवन ने 41 गेंद में 56 रन बनाये जबकि अय्यर 49 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कहा, 'तीन घरेलू मैच हारने के बाद जीतना संतोषजनक रहा। हमने अच्छा खेला। मुझे खुशी है कि अंत तक डटा रहा। शीर्ष चार में से किसी को आखिर तक रहना था। मैने आज वह जिम्मेदारी निभाई और आगे भी जारी रखने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
अय्यर ने कहा कि कोटला की पिच उनके खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, 'हमारे बल्लेबाज गेंद को बल्ले पर आने देना पसंद करते हैं लेकिन यहां पिच बहुत धीमी है। इस पर टिक जायें तो रन बनेंगे। मैने आज वह जिम्मा उठाया।'
विज्ञापन
धवन ने कहा, 'हमारे लिये यह मैच जीतना बहुत अहम था। हम नाकआउट के लिये क्वालीफाई करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमें और बेहतर खेलना होगा।'