फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shotgun Nationals: Manavjit wins 12th national title, Manavaditya Rathore his first

Shotgun Nationals: मानवजीत ने 12वां तो मानवादित्य ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

Sat, 23 Nov 2019 09:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 23 Nov 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Shotgun Nationals: Manavjit wins 12th national title, Manavaditya Rathore his first
मानवजीत-मानवादित्य - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के पूर्व विश्व चैम्पियन मानवजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना 12वां पुरूष ट्रैप स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने जूनियर वर्ग में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


मानवजीत राउंड 24 में एक निशाना चूक गए जिससे वह पांच फाइनल क्वालीफाइंग स्थान के लिए सात अन्य दावेदारों के साथ शूट-आफ में पहुंच गये। कांस्य पदक जीतने वाले तेलंगाना के केनान चेनाई ने 125 में से 121 अंक से सीधे फाइनल के क्वालीफाई किया। मानवजीत ने फाइनल में 50 में से 42 निशाने लगाए और राज्य के साथी विश्वदेव सिंह सिद्धू को पछाड़ा जिन्होंने 41 अंक जुटाए। केनान पहले 40 में से 32 निशाने से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे।
विज्ञापन

 


जूनियर फाइनल में मानवादित्य और पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता चली। लेकिन राजस्थान के निशानेबाज ने 45-44 से जीत हासिल कर पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। उनके राज्य के साथी विवान कपूर ने 35 अंक से कांस्य पदक जीता। 

मानवजीत और मानवादित्य ने अपने वर्गों में टीम खिताब भी जीतकर दिन में दो दो स्वर्ण पदक हासिल किए। मानवजीत ने जंगशेर और नमनवीर सिंह बरार के साथ मिलकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं मानवादित्य, विवान और अमान अली इलाही ने जूनियर पुरूष टीम खिताब हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed