फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik shines in T20 Cricket, made this record at age of 40, became first Pakistani batsman; Chris Gayle

Shoaib Malik: टी20 में शोएब मलिक का जलवा, 40 साल की उम्र में बना दिया यह रिकॉर्ड, पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने

Tue, 13 Dec 2022 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड न 614 मैचों में 11,915 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 56 अर्धशतक लगाया। वहीं, विराट कोहली 360 टी20 मैचों में 11,326 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Shoaib Malik shines in T20 Cricket, made this record at age of 40, became first Pakistani batsman; Chris Gayle
शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक का टी20 क्रिकेट में अब भी जलवा कायम है। उन्हें पाकिस्तान की टीम ने उम्र का हवाला देकर टी20 से भले ही बाहर कर दिया है, लेकिन उन्होंने अब तक हार नहीं मानी है। 40 साल की उम्र में भी मलिक रिकॉर्ड बना रहे हैं। फिलहाल वह लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के लिए खेल रहे हैं और सोमवार को कोलंबो स्टार्स के खिलाफ उन्होंने 35 रन की नाबाद पारी खेल एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


Winning the trophy is the biggest satisfaction: Shoaib Malik -  Cricket@22Yards
विज्ञापन

जाफना किंग्स के लिए बल्लेबाजी करते शोएब मलिक

शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, ओवरऑल वह क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। कई लीग और अंतरराष्ट्रीय टी20 मिलाकर टी20 क्रिकेट में गेल के नाम 463 मैचों में 14,562 रन हैं। उनके नाम 22 शतक और 88 अर्धशतक हैं। वहीं, 175 नाबाद उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। वहीं, मलिक ने 486 मैचों में 12,027 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में कोई शतक तक तो नहीं है, लेकिन 73 अर्धशतक लगा चुके हैं। 95 नाबाद उनका सर्वोच्च स्कोर है।
 
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
100 50
क्रिस गेल 463 14562 144.75 22 88
शोएब मलिक 486 12027 127.43 0 73
कीरोन पोलार्ड 614 11915 150.25 1 56
विराट कोहली 360 11326 133.01 6 85
डेविड वॉर्नर 336 11080 141.43 8 93

सोमवार को मलिक ने 26 गेंदों में पांच चौके की मदद से 35 रन की पारी खेल अपनी टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया। मलिक के अलावा जाफना किंग्स के लिए कप्तान थिसारा परेरा ने 13 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं अविष्का फर्नांडो ने 32 रन और समाराविक्रमा ने 32 रन की पारी खेली। जवाब में कोलंबो स्टार्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन ही बना सकी। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 73 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, बेनी हॉवेल ने 20 गेंदों में 43 रन बनाए।
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड न 614 मैचों में 11,915 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 56 अर्धशतक लगाया। वहीं, विराट कोहली 360 टी20 मैचों में 11,326 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। विराट ने टी20 में छह शतक और 85 अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed