फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik and Mohammad Amir drops from Pakistan squad for New Zealand tour

शोएब मलिक पाकिस्तानी टीम से बाहर, मोहम्मद आमिर को भी नहीं मिली न्यूजीलैंड दौर में जगह

Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik and Mohammad Amir drops from Pakistan squad for New Zealand tour
शोएब मलिक - फोटो : social media

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई 35 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने संयुक्त टीम का चयन किया है, इसमें सीनियर टीम और पाकिस्तान ‘ए’ टीम के खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन


पीसीबी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन सा खिलाड़ी किस प्रारूप में खेलेगा। पाकिस्तान को 18, 20 और 22 दिसंबर को न्यूजीलैंड से तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, इसके बाद 26 से 30 दिसंबर के बीच माउंटी मौनगानुई और तीन से सात जनवरी के बीच क्राइस्टचर्च में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टेस्ट शृंखला खेली जाएगी।

विज्ञापन

बाबर आजम तीनों प्रारूपों में कप्तान

पाकिस्तान ‘ए’ टीम का कार्यक्रम न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी तय नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि इसे सीनियर टीम के दौरे के साथ ही आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान की टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। बाबर आजम को पहले ही तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है।

टेस्ट मैचों में मोहम्मद रिजवान उनके साथ उप कप्तान होंगे। कोविड-19 महामारी को देखते हुए यह श्रृंखला जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जाएगी। पीसीबी ने कहा कि चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया और इसलिए 38 वर्षीय मलिक और 28 वर्षीय आमिर को टीम में नहीं चुना गया।

टीम इस प्रकार है

एक अन्य सीनियर खिलाड़ी असद शाफिक को भी खराब फार्म के कारण टीम में नहीं रखा गया है। अमद बट, दानिश अजीज, इमरान बट और रोहेल नजीर के रूप में टीम में नये खिलाड़ियों को चुना गया है। पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद 14 दिन तक पृथकवास पर रहेगी।

सलामी बल्लेबाज: आबिद अली, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, फखर जमां और जीशान मलिक। मध्य क्रम के बल्लेबाज: बाबर आजम (कप्तान), अजहर अली, फवाद आलम, हुसैन तलत, हैदर अली, इमरान बट, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, मुहम्मद हफीज, खुशदिल शाह और दानिश अजीज। विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, सरफराज अहमद और रोहेल नजीर। स्पिनर: इमाद वसीम, शादाब खान, उस्मान कादिर, यासिर शाह और जफर गोहर। तेज गेंदबाज: अमद बट, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, सोहेल खान और वहाब रियाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed