फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shoaib akhtar supports sania mirza says she is unfortunate that face criticism

शोएब अख्तर ने किया सानिया मिर्जा का बचाव, कहा 'बदकिस्मत हैं जो बेकार की आलोचनाएं झेलती हैं'

Fri, 21 Jun 2019 07:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Jun 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
shoaib akhtar supports sania mirza says she is unfortunate that face criticism
शोएब अख्तर - फोटो : Getty

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बचाव करते हुए कहा कि वह दुर्भाग्यशाली हैं, जो हर बार भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के बाद प्रशंसकों की आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। सानिया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की पत्नी हैं, जो अभी इंग्लैंड में मौजूदा वर्ल्ड कप में भाग ले रही क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वह इतनी दुर्भाग्यशाली हैं कि वह जो कुछ भी करती हैं, उन्हें या तो पाकिस्तान से या फिर भारत से गैर जरूरी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं और वो भी बिना किसी कारण के। अगर पाकिस्तान मैच हारता है तो उन्हें निशाना बनाया जाता है क्योंकि उनके पति पाकिस्तान के लिए खेलते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे उनके लिए दुख होता है। अगर वह अपने पति के साथ डिनर करने गई हैं तो इसका प्रदर्शन से क्या लेना देना। क्या उसने शोएब से कहा कि वह अच्छा नहीं खेले? प्रदर्शन और डिनर का क्या संबंध है?' अख्तर ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के बारे में लोगों के बेवकूफाना प्रतिक्रियाओं और उनकी मानसिकता से आहत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति शोएब और वहाब रियाज व इमाम उल हक के साथ देर रात डिनर का लुत्फ लेते हुए विडियो और फोटो डालने के बाद कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सानिया को निशाना बनाया। पाकिस्तानी टीम को रविवार को बारिश से प्रभावित मैच में 89 रन की हार के बाद वर्ल्ड कप में भारत से सातवीं शिकस्त झेलनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed