फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar Remarks Sachin Tendulkar Played Him Best during 1999 Cricket-World Cup India vs Pakistan

Shoaib On Sachin: शोएब अख्तर बोले- सचिन को छोड़ सब मुझसे डरते थे, कई बल्लेबाजों के तो पैर तक नहीं चलते थे

Sat, 20 Aug 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

शोएब अख्तर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उन्हें सही तरीके से खेल पाते थे। उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज डरते थे। कई बल्लेबाजों के तो पैर तक शोएब के सामने नहीं चलते थे। 
 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Remarks Sachin Tendulkar Played Him Best during 1999 Cricket-World Cup India vs Pakistan
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। अपने दिनों में शोएब अख्तर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की नाक में दम करके रखते थे, लेकिन सचिन से कभी पार नहीं पा सके। शोएब ने खुद स्वीकार किया है कि दुनिया के सभी बल्लेबाज उनसे डरते थे। कई खिलाड़ियों के तो पैर तक उनके सामने नहीं चलते थे, लेकिन सचिन उन्हें अच्छे से खेलते थे। शोएब 1999 विश्व कप के दौरान अपने चरम पर थे और किसी भी बल्लेबाज के लिए उन्हें खेलना बहुत मुश्किल था, लेकिन सचिन उस समय भी आसानी से उनकी गेंदों पर चौके-छक्के लगाते थे। 
विज्ञापन


शोएब अख्तर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि एक समय उनकी रफ्तार से दुनिया का हर बल्लेबाज डरा रहता था। सिर्फ सचिन ही उन्हें ठीक तरीके से खेल पाते थे। उन्होंने कहा "1999 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर मेरे खिलाफ बहुत अच्छा खेले, जबकि उस दौरे में  बाकी बल्लेबाज मुझसे डरते थे। मेरे सामने दुनिया के कई बल्लेबाजों के पैर तक नहीं हिलते थे।"
विज्ञापन

बेवजह दबाव में आती थी पाकिस्तानी टीम
शोएब ने अपने दम पर पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं, लेकिन कभी भी विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए। इस उन्होंने कहा "पाकिस्तान की टीम विश्व कप में हमेशा भारत के खिलाफ बेवजह दबाव लेकर उतरने की आदी थी। हम भारत को उनके घर में टेस्ट और वनडे में हरा चुके थे, लेकिन विश्व कप में अतिरिक्त दबाव टीम को ले डूबता था।" शोएब के अनुसार भारत के खिलाफ मैच को लेकर मीडिया काफी बात करती थी। इस वजह से खिलाड़ियों से अपेक्षाएं बढ़ जाती थी और खिलाड़ी दबाव में आ जाते थे। 

एशिया कप में भिड़ेगा भारत-पाकिस्तान
एशिया कप में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 28 अगस्त को होने वाले मैच में भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका होगा। 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने दुबई के ही मैदान पर भारत को 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान से हारी थी। अब भारत के पास पाकिस्तान को हराकर पिछले साल मिली हार का बदला लेने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed