{"_id":"605db5248ebc3e592368fc8f","slug":"shoaib-akhtar-praised-indian-pacer-prasidh-krishna-said-he-is-not-krishna-he-is-karishma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा नहीं करिश्मा: भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कृष्णा नहीं करिश्मा: भारतीय युवा गेंदबाज के मुरीद हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर
Fri, 26 Mar 2021 03:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 मार्च को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपने एकदिवसीय करियर का आगाज किया। कृष्णा का डेब्यू मैच उनके लिए बेहद यादगार रहा। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सटीक और सधी गेदों के चलते दुनियाभर के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाजों का ध्यान खींचा। पहले वनडे में उनकी गेंदबाजी को देख बड़े-बड़े गेंदबाज हैरान रह गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने डेब्यू वनडे में चार विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन को देख पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर गदगद हुए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसिद्ध कृष्णा की तरीफ करते हुए कहा, वह कृष्णा नहीं करिश्मा है। यानी शोएब अख्तर के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा चमात्कारिक गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बीट किया और चार विकेट आउट किए।
विज्ञापन
शोएब अख्तर ने आगे कहा, मुझे देखकर खुशी हुई कि प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावित किया, बतौर तेज गेंदबाज जब आप ज्यादा रन देते हैं तो आपको अपना एटीड्यूट, हिम्मत, प्रतिभा और कुशलता दिखाने की जरूरत होती है। यही चीजें तेज गेंदबाज को मैच में वापस लेकर आती हैं। पहले शुरूआती तीन ओवर के स्पेल में प्रसिद्ध काफी महंगे रहे लेकिन बाद में वापसी करते हुए कृष्णा ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
शोएब अख्तर ने आगे कहा, जब आपकी गेंदों पर बल्लेबाज प्रहार करते हैं तो आपको ऐसे में गति धीमी नहीं करना है। ऐसे में अपना ध्यान विकेट लेने पर लगाना है। ये सब आपको उस समय करना है जब आप नहीं करते हैं। अपने पहले वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स और टॉम करन को आउट किया था।