फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World

T20 WC: साल भर पहले शोएब अख्तर ने बुमराह को लेकर की थी यह भविष्यवाणी, अब उसी का शिकार हुआ भारतीय तेज गेंदबाज

Fri, 30 Sep 2022 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Sep 2022 04:18 PM IST
सार

बीसीसीआई ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए बुमराह की चोट या उनके रिप्लेसमेंट पर अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जरूर मोहम्मद सिराज को टीम में बुलाया गया है।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में अब कुछ ही हफ्तों का वक्त बचा है। टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर में चोट (बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर) की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस साल सिर्फ 15 मैच खेलने वाले बुमराह के बाहर होने से भारत की वर्ल्ड कप की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बुमराह ने इस साल पांच टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 खेले हैं। एशिया कप से बाहर होने के बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी और दो मैच खेलने के बाद ही बैक स्ट्रेस फैक्चर का शिकार हो गए।
विज्ञापन

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए बुमराह ने भारतीय टीम के साथ तिरुवनंतपुरम तक की यात्रा तो की, लेकिन वह खेल नहीं सके क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी पीठ में समस्या थी। बीसीसीआई ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए बुमराह की चोट या उनके रिप्लेसमेंट पर अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जरूर मोहम्मद सिराज को टीम में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के बीच टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर है। शमी अभी-अभी कोविड -19 से उबरे हैं और टी 20 विश्व कप के लिए चार स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से एक है। सिराज, जो भारत के टी20 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं रहे हैं, उन्हें उनका हालिया प्रदर्शन पर टीम में शामिल किया जा सकता है। सिराज ने इंग्लैंड में वारविकशायर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार एक जैसे गेंदबाज होने के कारण, उन्हें फिलहाल इस रेस में कमजोर माना जा रहा है। बुमराह के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनमें से एक शोएब अख्तर का पुराना वीडियो भी है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे बुमराह के अनोखे गेंदबाजी एक्शन से उनके करियर पर खतरा मंडरा सकता है।

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब ने करीब साल भार पहले एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा था- बुमराह की गेंदबाजी फ्रंटल एक्शन पर आधारित है। वह गेंद फेंकते वक्त स्पीड जनरेट करने के लिए अपनी पीठ और कंधे का इस्तेमाल करते हैं। हम जब गेंदबाजी करते थे तो साइड-ऑन हुआ करते थे और इससे पीठ पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता था। बुमराह के फ्रंट-ऑन एक्शन से दबाव से नहीं बचा जा सकता। जब उस तरह की बॉलिंग एक्शन के साथ आपका पीठ जवाब दे देता है तो आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप इससे बच नहीं सकते हैं।

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
इयान बिशप और शेन बॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत बुमराह को तीनों प्रारूपों में नहीं खिला सकता है। अख्तर ने कहा- मैंने देखा बिशप अपनी पीठ के साथ संघर्ष कर रहे थे, शेन बॉन्ड का भी यही हाल था और दोनों का फ्रंटल एक्शन था। बुमराह को अब इस तरह से सोचने की जरूरत है कि मैंने एक मैच खेला और एक में आराम किया और रिहैब के लिए गया। उसे मैनेजमेंट की जरूरत है। यदि आप उन्हें हर मैच में मौका देते हैं तो एक साल में वह पूरी तरह से टूट जाएगा। उन्हें पांच में से तीन मैच में मौका दें और फिर उन्हें आराम दें। बुमराह को इस एक चीज को मैनेज करना होगा अगर उन्हें लंबा खेलना है।

Shoaib Akhtar perfect analysis on Jasprit Bumrah Action and back problem; after Bumrah ruled out of T20 World
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं और बुमराह के चोटिल एक्शन का सटीक अनुमान लगाने के लिए प्रशंसकों ने अख्तर की सराहना की। दिलचस्प बात यह है कि अख्तर एकमात्र पूर्व तेज गेंदबाज नहीं थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुमराह के लंबे करियर पर संदेह व्यक्त किया था। वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भी कहा था कि जिस तरह से बुमराह गेंदबाजी करते हैं, उन्हें हमेशा चोट का खतरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed