{"_id":"63581b145a8f59620464b42d","slug":"shoaib-akhtar-on-virat-kohli-i-want-virat-kohli-to-retire-from-t20is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट की पारी से डरे पाकिस्तानी दिग्गज, कर रहे संन्यास की दुआ, शोएब अख्तर ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट की पारी से डरे पाकिस्तानी दिग्गज, कर रहे संन्यास की दुआ, शोएब अख्तर ने कही यह बात
Tue, 25 Oct 2022 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:51 PM IST
सार
विराट की शानदार पारी के चलते भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। इसके बाद पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने कहा- वह चाहते हैं कि विराट टी20 से संन्यास ले लें।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में अब तक का सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ है। इस मैच में अधिकतर समय तक पाकिस्तान की टीम हावी रही, लेकिन विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और भारत को मैच में वापस ले आए। अंत में टीम इंडिया ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। उनकी इस पारी को देख पाकिस्तान के खिलाड़ी डर गए हैं और विराट के संन्यास की दुआ कर रहे हैं।
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि विराट कोहली टी20 से संन्यास ले लें। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की तारीफ की, जिनके अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तानी टीम 159 रन का स्कोर बना पाई। शोएब ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह की भी तारीफ की, जिन्होंने 31 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिरा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि विराट कोहली टी20 से संन्यास ले लें। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की तारीफ की, जिनके अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तानी टीम 159 रन का स्कोर बना पाई। शोएब ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह की भी तारीफ की, जिन्होंने 31 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिरा दिए थे।
विज्ञापन
Virat Kohli: विराट की पारी पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान- हमें विश्व कप रोक देना चाहिए
विज्ञापन
शोएब ने कहा "पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है। निराश मत हो, आप सभी ने वास्तव में अच्छा खेला। भारत ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया ... उन्होंने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक जीता। यह पूरी तरह से एक विश्व कप मैच था। इसमें सब कुछ था- कैच छूटे, रन-आउट, नो-बॉल, विवाद, स्टंपिंग। विश्व कप अभी शुरू हुआ है, विश्व कप तभी शुरू होता है जब भारत-पाकिस्तान खेलते हैं और दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान इस विश्व कप में फिर भारत भिड़ेगा।"
AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ पलटा मैच
अख्तर ने इसके बाद विराट कोहली की तारीफ में कहा "जब इरादे टूटते हैं तो यकीन बाहर आता है और जब यकीन पक्का हो जाता है तो चरित्र बाहर आता है और उसका नाम विराट कोहली है। मेरे ख्याल में जिंदगी की सबसे बड़ी पारी वो खेल गए। वो इसलिए खेल गए, क्योंकि उन्हें यकीन था की वो कर जाएगा। वह पारी खेल सकते थे, क्योंकि उनमें आत्मविश्वास और चरित्र था।"