{"_id":"68079934a676e08b880895e3","slug":"shivam-dube-promised-to-give-rs-70-000-each-to-10-young-athletes-from-tamil-nadu-in-a-thoughtful-gesture-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: तमिलनाडु के 10 उभरते हुए खिलाड़ियों को 70 हजार रुपये देंगे शिवम दुबे, जानें किस कारण लिया ये फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: तमिलनाडु के 10 उभरते हुए खिलाड़ियों को 70 हजार रुपये देंगे शिवम दुबे, जानें किस कारण लिया ये फैसला
Tue, 22 Apr 2025 06:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:57 PM IST
सार
आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं शिवम ने तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ (टीएनएसजेए) के पुरस्कार और छात्रवृत्ति समारोह के दौरान यह दिल को छू लेने वाला फैसला लिया।
विज्ञापन
जडेजा और शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर शिवम दुबे तमिलनाडु के 10 उभरते हुए खिलाड़ियों को 70-70 हजार रुपये देंगे। शिवम ने यह कदम इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया है। आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं शिवम ने तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ (टीएनएसजेए) के पुरस्कार और छात्रवृत्ति समारोह के दौरान यह दिल को छू लेने वाला फैसला लिया।
विज्ञापन
अन्य राज्यों से भी ऐसी पहल शुरू करने कहा
दुबे ने समारोह के दौरान कहा, जब मैं टीम होटल से इस स्थान पर आ रहा था, तो डॉ. बाबा (टीएनसीए सचिव) ने मुझे बताया कि यह कार्यक्रम यहां के कुछ युवाओं की मदद करने का एक प्रयास है। ऐसे में यह कदम सभी युवा एथलीटों का हौसला बढ़ाएगा। ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें कड़ी मेहनत करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए अतिरिक्त प्रेरणा प्रदान करती हैं। मुझे अन्य राज्यों के बारे में पता नहीं है लेकिन मैंने मुंबई में ऐसी पहल देखी है। मैं निश्चित रूप से अन्य राज्यों को भी ऐसे कार्यक्रम शुरू करने के लिए कहूंगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'सीएसके को जीतने की भूख ही नहीं', चेन्नई के निराशाजनक प्रदर्शन पर बिफरे रैना; बताया सबसे कमजोर टीम

इन खिलाड़ियों को देंगे सहायता
दुबे ने कहा, 'यह 30,000 रुपये एक छोटी राशि लग सकती है, लेकिन यह प्रोत्साहन के रूप में काम करती है। जब आप युवा होते हैं, तो हर पैसा और हर पुरस्कार वास्तव में मायने रखता है।' जिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया उनमें पीबी अभिनंद (टेबल टेनिस), केएस वेनिसा श्री (तीरंदाजी), मुथुमीना वेल्लासामी (पैरा एथलेटिक्स), शमीना रियाज (स्क्वॉश), जयंत आरके, एस नंदना (दोनों क्रिकेट), कमली पी (सर्फिंग), आर अबिनया, आरसी जितिन अर्जुनन (दोनों एथलेटिक्स), और ए तक्षनाथ (शतरंज) का नाम शामिल है।

सीएसके तालिका में निचले स्थान पर
सीएसके की बात करें तो उसका सफर आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं चल रहा है और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर चल रही है। सीएसके आठ मैचों में दो जीत और छह हार के साथ चार अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर चल रही है। सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं और अगर उसे दौड़ में बने रहना है तो शेष मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।