{"_id":"66c73e804da25256dd00d23b","slug":"shikhar-rishabh-shikhar-dhawan-set-an-example-of-friendship-stopped-the-interview-and-hugged-rishabh-pant-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shikhar-Rishabh: शिखर धवन ने पेश की दोस्ती की मिसाल, इंटरव्यू रोककर ऋषभ पंत को लगाया गले, तस्वीर वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shikhar-Rishabh: शिखर धवन ने पेश की दोस्ती की मिसाल, इंटरव्यू रोककर ऋषभ पंत को लगाया गले, तस्वीर वायरल
Thu, 22 Aug 2024 07:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:05 PM IST
सार
हाल ही में दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली-6 के बीच मुकाबला खेला गया था। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ने 35 रनों की दमदार पारी खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
धवन ने पंत को लगाया गले
- फोटो : twitter
विस्तार
दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन जारी है। इसमें भारतीय टीम के तमाम स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इस बीच दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को गले लगाते देखा जा रहा है। दोनों के बीच का बॉन्ड साफतौर पर झलक रहा है।
शिखर धवन दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार्स टीम के सह-मालिकों में से एक हैं। वहीं, पंत इस लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली-6 के बीच मुकाबला खेला गया था। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ने 35 रनों की दमदार पारी खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

धवन ने लगाया पंत को गले
मैच के दौरान दिल्ली दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार्स के सह-मालिक और भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन बाउंड्री लाइन के पास इंटरव्यू दे रहे थे। उसी समय पंत 35 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। जैसे ही विकेटकीपर बल्लेबाज पवेलियन लौटे, धवन ने इंटरव्यू रोकरर उन्हें गले लगाया। भारतीय बल्लेबाज के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया।

Rishabh Pant hugs Shikhar Dhawan in Delhi Premier League.
— Aussies Army (Parody) (@AussiesArmyParo) August 17, 2024
📷 Jio Cinema pic.twitter.com/wkvTYRd3e6
हेडन ने की पंत की तारीफ
इस बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ में पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कसीदे पढ़े। उन्होंने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए महत्वपू्र्ण साबित होंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी।