Team India Celebration Video: वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, कप्तान के साथ खिलाड़ियों ने की मस्ती
वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाया। कप्तान शिखर धवन ने जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विस्तार
शिखर धवन ने भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का जो वीडियो शेयर किया है, वह 11 सेकेंड का है। इसमें सभी खिलाड़ी जोश से भरे हुए दिख रहे हैं और जोर से चिल्लाते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं। युवा खिलाड़ियों के बीच शिखर धवन मस्ती करने में सबसे आगे हैं और सभी खिलाड़ी उनके साथ जीत की खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
दूसरे वनडे में एक समय मुकाबला भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेलकर भारत को मैच जिताया और इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी जीत ली।
दोनों मैच आखिरी ओवर में जीता भारत
इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी चुनौती दी है। दोनों मैचों में टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की है। पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 305 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 302 रन बनाए और तीन रन से मैच हार गई। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए और भारत तीन रन से जीत गया। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने भी 300 से ज्यादा रन बना लिए थे, लेकिन उसके आठ विकेट गिर गए थे। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। शुरुआती तीन गेंदों में सिर्फ दो रन बने, लेकिन चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने छक्का लगाकर भारत को दो विकेट से जीत दिला दी।
वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 जुलाई को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।