इस फोटो से सहवाग ने दी शिखर धवन को जन्मदिन की बधाई, 35 साल के हुए गब्बर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमावदार मूंछ, सफाचट सिर और मैदान पर ताल ठोकने टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन का आज जन्मदिन है। गब्बर के नाम से मशहूर यह खब्बू बल्लेबाज शनिवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर धवन को पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।
Many Many happy returns of the day to a ever smiling guy I admire a lot , @SDhawan25 . Sasural mein khoob khoob run banao baaki matches mein bhi aur har khushi manaao. May you get to have many more celebrations , itni ki jaanghein laal ho jaayein . pic.twitter.com/8U5MVHLlaX
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 5, 2020विज्ञापन
सहवाग ने ट्विटर पर धवन के हमशक्ल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुस्कुराते हुए इंसान शिखर धवन को सालगिरह की बहुत बहुत मुबार बाद। ससुराल में खूब रन बनाओ बाकी मैच में भी और खुशी मनाओ। दुआ करता हूं कि आपको जश्न के और ज्यादा मौके मिलें, इतनी कि जांघे लाल हो जाएं।'
फैंस ने लिए सहवाग के मजे
Dhawan: Thanks for the wishes, Viru. @virendersehwag pic.twitter.com/u40FIgzVI8
— Dev Patnaik 🇮🇳 (@dev_muzic) December 5, 2020
🤣🤣😂😂 Dubai la namma irundha range ku pic.twitter.com/3cShQ6j223
— 👨⚕️Dr.Sanakyan👨⚕️ (@SAN_N_G) December 5, 2020
Meanwhile @SDhawan25 in sasural pic.twitter.com/QyLiRNRd0K
— Kisslay Jha🇮🇳 (@TrollerBabua) December 5, 2020
पहले भी कर चुके ऐसे मजाक
साल 2017 में 'गब्बर' के बर्थडे पर वीरू ने ऐसा ही मजाक किया था। उस वक्त उन्होंने शिखर धवन के किसी दूसरे हमशक्ल की फोटो पोस्ट की थी। तब उन्होंने लिखा था, 'उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जिन्हें अंग्रेज कमेंटेटर शिका बुलाते हैं। आप वो बनें जो हमेशा टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाले, और भारत की जीत की नींव रखें।
Happy Birthday Shika The One , as angrez commentators call . May you be "The One" who rescues Team India whenever needed and lay foundation for many victories @SDhawan25 . pic.twitter.com/pvYxsf12oh
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 5, 2017
अंडर-19 टीम से टीम इंडिया तक का सफर
दिल्ली के इस खिलाड़ी ने खुद को अंडर-19 विश्व कप के स्टार परफॉर्मर से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद तक पहुंचाया। 2004 विश्व कप में अंबाती रायुडू की कप्तानी वाली U-19 टीम में दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना सरीखे बल्लेबाज थे। भारत भले ही टूर्नामेंट के फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन धवन के बल्ले से महज सात पारियों में 505 रन निकले थे। तीन शतक लगाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। रैना, कार्तिक, उथप्पा को दो साल के भीतर राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया, लेकिन ओपनर के चलते उनकी किस्मत देर से खुली।
5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में जन्में धवन भारतीय टीम के लिए अबतक 34 टेस्ट, 139 वनडे और 62 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 20 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले धवन को पहला टेस्ट खेलने के लिए तीन साल लग गए। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया।