शिखर धवन पर BCCI का बड़ा बयान, कहा- चोट पर रखी जाएगी निगरानी, विकल्प पर फैसला नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की चोट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा बयान दिया है। बीसीसीआई के मुताबिक शिखर धवन की चोट पर निगरानी रखी जाएगी और अभी तक उनके विकल्प पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
बीसीसीआई ने लिखा, 'टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में बने रहेंगे और उनकी चोट की निगरानी की जाएगी।'
Team India opening batsman Mr Shikhar Dhawan is presently under the observation of the BCCI medical team. The team management has decided that Mr Dhawan will continue to be in England and his progress will be monitored. #TeamIndia pic.twitter.com/8f1RelCsXf
— BCCI (@BCCI) June 11, 2019
अंगुठे में चोट के चलते शिखर धवन 3 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में गुरुवार,13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैचों में भी धवन टीम से बाहर रहेंगें।
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद नंबर तीन कप्तान विराट कोहली खुद आएंगे। वहीं, नंबर चार पर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक या विजय शंकर में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले ओपनर शिखर धवन इस मैच में चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद उनके हाथ में लगी थी जिसके बाद उनका मैदान पर इलाज हुआ था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए वनडे में 17वां शतक ठोका था।