फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan to lead Indian team in ODI Series against South Africa T20 team to be rested

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन होंगे कप्तान, टी20 टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को आराम

Mon, 12 Sep 2022 10:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:07 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में शिखर धवन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों पर भारत को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। 
 

विज्ञापन

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस सीरीज में भारत के उन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में शामिल हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस स्थिति में शिखर धवन को कप्तानी मिलना तय है। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण को इस सीरीज में भारत का कोच बनाया जा सकता है। लक्ष्मण इससे पहले भी जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के कोच बन चुके हैं।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण इस साल 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। इससे पहले भारत 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। पहला टी20 मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। दूसरा मैच दो अक्तूबर, 2022 को गुवाहाटी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेला जाएगा, इसके बाद चार अक्तूबर को इंदौर में आखिरी टी20 मैच होगा।

छह अक्तूबर से होगी वनडे सीरीज
छह अक्तूबर को लखनऊ में वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज में शिखर धवन भारत के कप्तान होंगे। वनडे सीरीज का दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

पहले भी भारत के कप्तान रह चुके हैं धवन
शिखर धवन इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्हें वनडे और टी20 टीम की कप्तानी दे गई थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धवन ने अपनी कप्तानी में शानदार जीत दिलाई। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में लोकेश राहुल फिट हो गए और धवन की जगह राहुल की भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई।

टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान) लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed