फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan slams quickest test ton on debut ever in mohali test

'धोनी, रैना ने कहा था अब बड़े खिलाड़ी बनोगे'

Sat, 16 Mar 2013 07:24 PM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan slams quickest test ton on debut ever in mohali test

भारतीय पारी की पहली गेंद मिचेल स्टार्क मुरली विजय को तो नहीं डाल पाए। गेंद उनके हाथ से छिटककर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिखर धवन के विकेट पर जाकर लगी। शिखर उस वक्त क्रीज से बाहर थे।

विज्ञापन


लेकिन कप्तान माइकल क्लार्क ने खेल भावना दिखाते हुए अपील नहीं की। उस दौरान पवेलियन लौटते वक्त वह विजय से हंसते हुए कह रहे थे पहले टेस्ट में बिना गेंद खेले आउट होने का यह नया इतिहास बन जाना था। लेकिन शिखर ने नाबाद 185 रन ठोक दूसरा ही इतिहास बना दिया।
विज्ञापन


शिखर के मुताबिक इस तरह की शुरूआत किसी का भी सपना हो सकती है। हां, अब वह काफी परिपक्व हो गए हैं और उन्होंने अपने को काफी बदला भी है। आज उनका शॉट का चयन अच्छा था। खूब चौके निकल रहे थे। शतक के पास पहुंचा तो थोड़ा दबाव में था। लेकिन यह उतना ज्यादा नहीं था जितना पहले होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर ने यह भी खुलासा कि जब वह अपने पहले वन डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे तो उस वक्त कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने कहा था कि जो खिलाड़ी अपने पहले मैच में जीरो पर आउट होते हैं बाद में बड़े खिलाड़ी बनते हैं।


शिखर के मुताबिक कोच की ओर से प्लास्टिक की गेंद से कराई गई प्रैक्टिस ने काफी काम किया है। वह सचिन तेंदुलकर से टेस्ट कैप लेने के लिए अपने को भाग्यशाली मानते हैं। यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण था। यह उनका सपना भी था कि सचिन से टेस्ट कैप लें। सचिन ने कैप देने के दौरान उनसे कहा कि सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इसी तरह का खेल उन्हें दिखाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed