फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan's bowling action reported for suspect action

धवन को दिल्ली टेस्ट में गेंदबाजी करना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Dec 2015 12:03 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan's bowling action reported for suspect action

दिल्ली टेस्ट में विजयी पताका लहराने के बाद टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से रौंदा। इस जीत में टीम इंडिया के साथ आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा की रैंकिंग ने उछाल किया। (रैंकिंग से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विज्ञापन


भारत की शानदार जीत में शिखर धवन की गेंदबाजी उन पर भारी पड़ गई। चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में धवन कुछ देर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। धवन ने आखिरी मैच में दूसरी पारी में 3 ओवर डाले थे जिसमें एक ओवर मेडन गया जबकि उन्होंने 9 रन लुटाए। सफलता उनके हाथ नहीं लगी थी।

विज्ञापन

यहां पकड़े गए धवन

shikhar dhawan's bowling action reported for suspect action

दिल्ली टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए शिखर धवन की बॉलिंग संदिग्‍ध पाई गई। इस संबंध में मैच रेफरी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में इसका जिक्र किया है।

आईसीसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धवन की गेंदबाजी एक्‍शन संदिग्‍ध पाई गई, लिहाजा उनके एक्‍शन की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक स्पिनर सुनील नारायन, पाक के मोहम्मद हफीज और पाक टीम के ही बिलाल आसिफ, श्रीलंका के थिरंदु कुशल और जिम्बाब्वे के मालकोम वॉलर की गेंदबाजी एक्‍शन सदिंग्‍ध पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed