फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan may become second player to score 6000 runs In IPL after Virat Kohli

IPL 2022: शिखर धवन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, दो रन बनाते ही विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

Mon, 25 Apr 2022 11:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 11:59 AM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ दूसरा रन बनाते ही शिखर धवन विराट कोहली के साथ खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। वो दूसरे बल्लेबाज बनेंगे, जिन्होंने आईपीएल में छह हजार रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan may become second player to score 6000 runs In IPL after Virat Kohli
विराट कोहली (बाएं) और शिखर धवन (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में उनके पास आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल होने का मौका रहेगा। इसके लिए उन्हें दो रन बनाने होंगे। मौजूदा समय में सिर्फ विराट इस खास क्लब का हिस्सा हैं। उनके बाद धवन दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं, जिनके नाम आईपीएल में छह हजार या उससे ज्यादा रन हैं। धवन अब तक 201 आईपीएल मैचों में 5998 रन बना चुके हैं। वहीं, विराट ने 215 आईपीएल मैचों में 6402 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में शिखर ने सात मैचों में 30.57 के औसत से 214 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 70 रन की रही है। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है और उनका स्ट्राइक रेट 126.62 का रहा है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि धवन इसी मैच में आईपीएल में छह हजार रन पूरे कर लेंगे। 
विज्ञापन

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने 6,402 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा तीसरे, डेविड वॉर्नर चौथे और सुरेश रैना पांचवें स्थान पर हैं। रैना अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में रोहित या वॉर्नर आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के लिए इस सीजन यह कीर्तिमान हासिल करना मुश्किल होगा। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन
विराट कोहली 207 6402
शिखर धवन 198 5998
रोहित शर्मा 216 5764
डेविड वॉर्नर 155 5668
सुरेश रैना 200 5528

आशा के अनुरूप नहीं रहा धवन का प्रदर्शन
पंजाब की टीम ने मेगा ऑक्शन में धवन को 8.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है। हालांकि, धवन खराब फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन निरंतरता के साथ रन नहीं बना पा रहे हैं। इसी वजह से पंजाब की टीम जल्दी आउट हो रही है और सात में से चार मैच हार कर अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। 

धवन पिछले दो साल से टीम इंडिया के नियमित सदस्य नहीं हैं। टी20 विश्व कप 2021 में भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो खेले थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन आने वाले मैचों में भी उन्हें मौका मिलना मुश्किल है। 
 
आईपीएल 2022: शिखर धवन के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, दो रन बनाते ही विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed