{"_id":"59c79a974f1c1b7d688b6577","slug":"shikhar-dhawan-gives-a-special-message-to-his-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गब्बर' क्रिकेट फील्ड पर लौटने के लिए हुआ तैयार, फैंस को दिया गजब का संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'गब्बर' क्रिकेट फील्ड पर लौटने के लिए हुआ तैयार, फैंस को दिया गजब का संदेश
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 24 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वन-डे में खेलने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक प्यारा सा संदेश दिया है। इस संदेश के बाद से उम्मीद की जा रही है कि धवन चौथे वन-डे के लिए टीम में लौट आएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि धवन ने अपनी पत्नी आयशा के बीमार होने की वजह से पहले तीन वन-डे से अपना नाम वापस ले लिया था। अब उनकी पत्नी की तबीयत ठीक है। इस बात की जानकारी धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी।
विज्ञापन
31 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने अपने बच्चों के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी पत्नी आयशा धवन के स्वास्थ्य की अच्छी खबर के बाद खुश चेहरे। मेरे बच्चे- आलिया धवन, रिया, जोरावर को धन्यवाद, जिन्होंने अपनी मां का ख्याल रखा।' 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन के इस फोटो पर समाचार लिखे जाने तक 77, 524 लाइक्स आ चुके थे जबकि 187 लोगों ने कमेंट करके उनकी पत्नी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
याद हो कि धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वन-डे से एक दिन पहले भी एक सेल्फी शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था- 'पत्नी के साथ होना अच्छा लग रहा है, इस समय में मेरा उसके साथ होना उसे ताकत देगी। उम्मीद करता हूं आने वाले कुछ दिनों में उनकी होने वाली सर्जरी सफल होगी।'
ये भी पढ़ें: 'टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के नहीं खेलने से ऑस्ट्रेलिया को बहुत फायदा मिलेगा'
शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी से जबर्दस्त प्रदर्शन किया और वो गजब के फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे और पहले वन-डे में उन्होंने 132 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद वे अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही भारत लौट आए थे। धवन ने श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था। साथ ही वन-डे सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में भी वे टीम के हिस्सा नहीं थे।