{"_id":"5eb226228ebc3e9027450605","slug":"shane-warne-suggested-weighted-balls-to-avoid-saliva-and-getting-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज वॉर्न को सुझाव, लार नहीं गेंद का वजन बढ़ाओ, स्विंग मिलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज वॉर्न को सुझाव, लार नहीं गेंद का वजन बढ़ाओ, स्विंग मिलेगी
Wed, 06 May 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 May 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
शेन वार्न
- फोटो : social Media
कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट खेलते समय गेंद को स्विंग कराने के लिए लार के उपयोग या कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने सुझाव दिया है कि गेंद को एक तरफ से भारी रखें ताकि चमक की जरूरत ही नहीं रहे। वॉर्न का मानना है कि इससे तेज गेंदबाजों को सपाट विकेटों पर भी स्विंग लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने ‘स्काइ स्पोटर्स’ के क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,‘गेंद को एक तरफ से भारी क्यों नहीं बनाया जा सकता ताकि ये हमेशा स्विंग ले। यह एक टेप लगाई हुई टेनिस गेंद या लॉन बॉल की तरह रहेगी।’ ऐसी अटकलें हैं कि संक्रमण की संभावना को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया की खेल उत्पाद कंपनी कूकाबूरा ने तो मोम का एप्लीकेटर बनाना शुरू कर दिया है जो लार और पसीने का विकल्प होगा। यह एक महीने में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
बल्ले में बदलाव हुए हैं गेंद में नहीं
वॉर्न ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या आप वकार युनूस या वसीम अकरम जैसी स्विंग लाना चाहते हैं। लेकिन इससे सपाट पिचों पर भी स्विंग मिल जाएगी। यह आगे बढने का सही तरीका होगा और गेंद के साथ छेड़खानी भी नहीं करनी होगी।’ उन्होंने कहा कि इतने साल में बल्ले बड़े और हल्के हो गए हैं लेकिन गेंद में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस सुझाव से गेंद और बल्ले में संतुलन स्थापित हो सकता है।’
विज्ञापन