फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane Warne says World Cup final overthrow should have been dead 

ओवरथ्रो के नियम को लेकर हो सकता है बड़ा बदलाव, शेन वॉर्न ने दिए ये संकेत

Wed, 21 Aug 2019 07:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 21 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
shane Warne says World Cup final overthrow should have been dead 
Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में बेन स्टोक्स को लगने वाली थ्रो को डेड बॉल दिया जाना चाहिए था। वॉर्न एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व कप के फाइनल में ओवरथ्रो पर दिए गए छह रन को लेकर काफी विवाद रहा है। ये छह रन इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत में काफी निणार्यक साबित हुए थे। फाइनल मैच में 242 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में दो रन दौड़कर लिए थे और दूसरा रन लेने के दौरान फील्डर का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री पार चला गया था, जिससे इंग्लैंड के खाते में चार रन और आए थे।
विज्ञापन


वॉर्न ने कहा, 'मैं उस समिति में हूं जो इसकी समीक्षा कर रही है। मुझे लगता है कि खेल का कानून बहुत सही है। मैंने सुझाव दिया कि बल्लेबाज के शरीर पर लगते ही गेंद डेड बॉल होनी चाहिए चाहे वो बाउंड्री पर जाए या नहीं। ये एक डेड बॉल होनी चाहिए और आप दौड़ नहीं सकते। मुझे लगता है कि यही खेल भावना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्न आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप बहुत पसंद है और मैं चाहता हूं कि आईसीसी ने इसकी अधिक मार्केटिंग की होती और इसके पीछे थोड़ा और पैसा लगाया होता ताकि वे इसे अधिक प्रमोट कर पाते। हां, मुझे यह चीज अच्छी लगी कि इसके कारण सभी टेस्ट मैच महत्वपूर्ण हुए हैं। मुझे यकीन है कि आने वाले सालों में वे इसे सही कर लेंगे क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने इस बार इसे पूरी तरह से सही से लागू किया है।' उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ट मैच की जसीर् के पीछे लगे नंबर और नाम अच्छे लगे।

इसके अलावा वॉर्न ने कहा, 'मुझे टेस्ट क्रिकेट में नंबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे लगता है कि इससे प्रशंसकों के लिए खिलाड़ियों की पहचान करना आसान है इसलिए मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मुझे लगता है कि ये जंपर्स पर भी होना चाहिए था क्योंकि खिलाड़ियों के जंपर्स पहनने के बाद आप उनके नंबर नहीं देख सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed