फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne says I am very expensive and I don’t think BCCI can afford me

टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल पर शेन वार्न ने उड़ाया BCCI का माखौल 

Tue, 06 Jun 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne says I am very expensive and I don’t think BCCI can afford me
शेन वार्न

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल न बढ़ाने का निर्णय लेने के बाद बीसीसीआई ने कोच के चुनाव के लिए नए सिरे से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद ही सबकी नजरें इस बात पर लगी हुई हैं कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम का कोच कौन बनेगा?  लेकिन टीम इंडिया के कोच  के सवाल पर शेन वार्न ने बीसीसीआई का माखौल उड़ा दिया।  

विज्ञापन

वॉर्न ने कहा, मैं बहुत महंगा हूं

Shane Warne says I am very expensive and I don’t think BCCI can afford me
शेन वॉर्न

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने बीसीसीआई के बारे में ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सब चकित रह गए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी और वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया है। लेकिन जब वार्न से टीम इंडिया का कोच बनने के बारे में पूछा गया कि क्या वो टीम इंडिया का कोच बनना चाहेंगे तो शेन वॉर्न ने बिलकुल अलग ही जवाब देकर सबको चौंका दिया। वॉर्न ने कहा, 'मैं बहुत महंगा हूं और मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई मेरा खर्चा उठा पाएगी। विराट कोहली और मेरी अच्छी साझेदारी हो सकती है, लेकिन जैसा की मैंने कहा कि मैं बहुत बहुत महंगा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक आईपीएल से जुड़े रहे वॉर्न

Shane Warne says I am very expensive and I don’t think BCCI can afford me
शेन वॉर्न - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ऐसा बयान किसी को भी हैरान करने वाला  इसलिए भी है क्योंकि साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वॉर्न इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स टीम का नेतृत्व करते नजर आए। उन्होंने राजस्थान को अपनी कप्तानी में आईपीएल का पहला खिताब भी जिताया। वार्न को राजस्थान रॉयल्स ने 4.5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। वह 2008 से 2011 तक आईपीएल में राजस्थान के साथ जुड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed