{"_id":"5c605cd2bdec224bbb209e4e","slug":"shane-warne-joins-rajasthan-royals-in-new-role-named-brand-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेन वॉर्न बने राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर
Sun, 10 Feb 2019 11:57 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। राजस्थान ने 2008 में पहले संस्करण में अपना एकमात्र खिताब वॉर्न की कप्तानी में ही जीता था। इससे पहले वह टीम के मेंटर रह चुके हैं लेकिन इस बार वह नई भूमिका में होंगे।
वॉर्न ने 2008 से 2011 तक टीम की कप्तानी की। उसके बाद उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वॉर्न का कहना है कि वह फिर से टीम से जुड़कर बेहद खुश हैं। समर्थन के लिए प्रशंसकों और टीम के आभारी हैं। पूर्व लेग स्पिनर टीम के नए लुक से काफी प्रभावित हैं और उन्हें लगता है कि प्रशंसकों को भी यह बेहद पसंद आएगा।