{"_id":"e891ec18-6087-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"shane-warne-in-hot-water-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर विवादों में शेन वार्न ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक बार फिर विवादों में शेन वार्न
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी सदा सुर्खियों में रहने वाले शेन वार्न एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वेस्टइंडीज के मार्लोन सैम्युअल्स के साथ मैदान पर झगड़े के बाद एक मैच का प्रतिबंध झेलने के बाद शेन वार्न अब बिग बैश के सेमीफइनल के दौरान क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों के कारण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन
सीए ने अपने जारी बयान में कहा है कि वार्न पर सीए की आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने और साथ ही खेल भावना को आहत करने का आरोप है। पर्थ में सेमीफइनल में एक मैच के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे वार्न को उनकी टीम ने स्लो ओवर रेट के कारण प्रतिबंध से बचाने के लिए जेम्स फल्कनर को कप्तान के रूप में उतारा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वार्न को पहले ही एक मैच में स्लो ओवर रेट के कारण नोटिस भेजा मिल चुका है। ऐसे में एक और नोटिस के कारण वार्न सेमीफइनल से बाहर हो सकते थे।
विज्ञापन
डब्ल्यूएसीए में खेले गए सेमीफइनल मुकाबले में हार का सामना करने वाली मेलबोर्न स्टार्स को उसके इस कदम के लिए सीए ने नोटिस भेजा है। वार्न पर नये आरोपों के तहत जल्द ही सुनवाई की जाएगी।