फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan will be the captain of Bangladesh in the World Cup, 17-member team will be announced soon

Asia Cup: विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान होंगे शाकिब अल हसन, जल्द होगा 17 सदस्यीय टीम का एलान

Fri, 11 Aug 2023 03:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 03:55 PM IST
सार

एशिया कप से ठीक पहले शाकिब अल हसन को बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। शाकिब वनडे विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम की कमान संभालेंगे। 
 

विज्ञापन
Shakib Al Hasan will be the captain of Bangladesh in the World Cup, 17-member team will be announced soon
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इन दोनों टूर्नामेंट के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज में भी शाकिब टीम के कप्तान होंगे। शाकिब पहले भी बांग्लादेश के कप्तान रह चुके हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीम के काम आएगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "हमने एशिया कप और विश्व कप के लिए शाकिब को कप्तान नियुक्त किया है। विश्व कप और एशिया कप टीम की घोषणा कल की जाएगी। चयनकर्ता 17 सदस्यों की टीम चुनेंगे।"
विज्ञापन


शाकिब को तमीम इकबाल की जगह टीम की कमान दी गई है, जो पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे। अब शाकिब खेल के तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के कप्तान बन गए हैं। वह पिछले साल की शुरुआत से टीम के टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के वनडे कप्तान के रूप में शाकिब का आखिरी मैच 12 मई, 2017 को मलाहाइड में आयरलैंड के खिलाफ था और यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया था। कुल मिलाकर, शाकिब ने 52 वनडे, 19 टेस्ट और 39 टी20 में बांग्लादेश का नेतृत्व किया है। बतौर कप्तान उनका कार्यकाल 2009 में शुरू हुआ था, लेकिन वह बहुत कम समय के लिए टीम के कप्तान रहे हैं। अक्सर वह बांग्लादेश के कप्तान बनते रहे हैं और यह जिम्मेदारी गंवाते रहे हैं।

नजमुल ने कहा "हमने लंबी अवधि की कप्तानी के संबंध में उनसे बात नहीं की है और हम उनके आने के बाद इस बारे में कुछ कह सकते हैं, क्योंकि हमें उनकी उपलब्धता के बारे में जानना होगा। तीन प्रारूपों का नेतृत्व करना उनके लिए दबाव भरा हो सकता है, इसलिए हमें उनसे बात करनी होगी क्योंकि ऐसा किए बिना कुछ भी कहना मुश्किल है। अभी वह देश से दूर है और एक टीम के लिए (एलपीएल में) खेल रहे हैं और वहां उसकी कुछ व्यस्तताएं हैं, इसलिए हम उन्हें परेशान नहीं करना चाहते थे, क्योंकि आज उनका मैच है। हमने जो फैसला किया है वह विश्व कप तक के लिए है। वह खेल रहे हैं और उस समय तक कप्तान हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "उनसे बात करने के बाद, हम तय करेंगे कि क्या वह लंबे समय तक सभी प्रारूपों में नेतृत्व करेंगे या वह किसी भी प्रारूप में कप्तानी छोड़ देंगे और हम उनके आने के बाद इस संबंध में निर्णय लेंगे। उनकी क्षमता के बारे में कोई सवाल नहीं है, लेकिन प्रभावशाली बात यह है कि पिछले एक साल के दौरान कोई भी क्रिकेट को लेकर उनके जितना गंभीर नहीं है, हालांकि मुझे पहले संदेह था कि वह गंभीर थे या नहीं और वह क्या खेलेंगे और क्या नहीं।"

नजमुल ने यह भी पुष्टि की कि लिटन उप-कप्तान के रूप में काम करना जारी रखेंगे और शाकिब की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा "अगर शाकिब अल हसन नहीं खेलते हैं तो उप-कप्तान लिटन टीम का नेतृत्व करेंगे। अगर हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोचते हैं तो मेहदी हसन जैसे अन्य नाम भी थे। अब मुश्फिकुर नेतृत्व नहीं करते हैं, जबकि तमीम ने अभी इस्तीफा दिया है और जब शाकिब पद छोड़ेंगे तो क्या होगा और उस समय अन्य नाम भी सामने आएंगे।'' 

उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझसे बात नहीं की है कि वे कब टीम की घोषणा करेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वे कल टीम की घोषणा करेंगे और समस्या यह थी कि जब तक कोई कप्तान न हो और कप्तान से सलाह किए बिना टीम का नाम बताना मुश्किल है। चयनकर्ता एक बड़ी टीम बनाते हैं और बाद में कोच और कप्तान से राय लेते हैं, लेकिन समस्या यह थी कि वे अब तक कप्तान से बात नहीं कर सके और कोच कल आए, लेकिन मुझे लगता है कि कल वे टीम की घोषणा करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed