{"_id":"5b67b1b24f1c1b9d3e8b5565","slug":"shakib-al-hasan-lifts-bangladesh-to-12-run-win-over-west-indies-in-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिब के दम पर बांगलादेश ने वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर बराबर की सीरीज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाकिब के दम पर बांगलादेश ने वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर बराबर की सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
कप्तान शाकिब अल हसन (60 रन, 2/19) के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर पांच 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 159 रन पर ही रोक दिया। वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 43 और रोवमैन पावेल ने भी 43 रन बनाए।
विज्ञापन
शाकिब के अलावा नजमुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बायें हाथ के स्पिनर नजमुल के पारी के अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी लेकिन इस ओवर में सिर्फ दो रन बने।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने इसके साथ ही टी-20 में लगातार पांच मैचों से चला आ रहा हार का क्रम भी तोड़ दिया, जिसकी शुरुआती मार्च में कोलंबो में भारत के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हार के साथ हुई थी।