फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, विश्व कप में ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर

Wed, 03 Jul 2019 07:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Shakib Al Hasan becomes the first player to score 500-plus runs, take 10-plus wickets in World Cup
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिय

बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन मंगलवार को विश्व कप के इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाए और दस से ज्यादा विकेट लिए। 


 

Shakib Al Hasan becomes the first player to score 500-plus runs, take 10-plus wickets in World Cup
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

भारत के खिलाफ 66 रन की पारी खेलने वाले शाकिब इस विश्व कप में सात पारियों में 542 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उनसे अधिक रन रोहित शर्मा (544) ने ही बनाए हैं ।

Shakib Al Hasan becomes the first player to score 500-plus runs, take 10-plus wickets in World Cup
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक दो शतक और चार अर्धशतक बना चुके शाकिब ने 34.9 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने 2007 विश्व कप में 499 रन बनाने के अलावा नौ विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakib Al Hasan becomes the first player to score 500-plus runs, take 10-plus wickets in World Cup
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media

टीम इंडिया के खिलाफ शाकिब ने 66 रन बनाने के अलावा ऋषभ पंत का विकेट भी लिया। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 29 रन देकर पांच विकेट लिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed