फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahrukh Khan prays for rishabh pant speedy recovery wrote he is fighter will be well soon

Rishabh Pant Accident: शाहरुख खान ने की ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ, लिखा- वह फाइटर हैं, जल्द ठीक होंगे

Wed, 04 Jan 2023 07:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

शाहरुख खान ने पंत के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए लिखा "इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक फाइटर हैं और बहुत सख्त व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।"

विज्ञापन
Shahrukh Khan prays for rishabh pant speedy recovery wrote he is fighter will be well soon
ऋषभ पंत के लिए शाहरुख खान ने दुआ की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद अस्पताल में हैं। उनकी हालत स्थिति बनी हुई है, वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन मैदान में वापसी करने में उन्हें समय लगेगा। पंत के पैर में फ्रैक्चर हैं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। यहां पंत के पैर का इलाज होगा। उनके चेहरे पर भी दो टांके आए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा समय पंत के पैर की चोट को ठीक होने में लगेगा। पैर की चोट से उबरने के बाद मैच खेलने के लिए पंत को अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा। ऐसे में वह लगभग छह महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं। 
विज्ञापन


इस बीच बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने पंत के जल्द ठीक होने की दुआ की है। शाहरुख ने लिखा "इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक फाइटर हैं और बहुत सख्त व्यक्तित्व वाले इंसान हैं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान शाहरुख के फैंस ने उनसे कई सवाल किए। कुछ लोगों ने पठान फिल्म को लेकर पूछा तो कुछ ने अपने जीवन से जुड़े मामलों पर जवाब मांगे। इस बीच एक फैन ने उनसे कहा कि चोटिल पंत के जल्द ठीक होने की दुआ करें। इसके जवाब में शाहरुख खान ने पंत के जल्द ठीक होने की दुआ की और उन्हें एक फाइटर बनाया। 

पंत के साथ क्या हुआ?
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद दुबई पहुंचे थे और वहां से लौटकर अपने घर जा रहे थे। वह शुक्रवार की सुबह घर पहुंच कर अपनी मां को सरप्राइज देना चाह रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई, लेकिन तब तक पंत कार से बाहर आ चुके थे। उन्हें एक बस के कंडक्टर और ड्राइवर की मदद से करीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शुरुआती उपचार के बाद वह खतरे से बाहर आ गए। इसके बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों का उपचार हुआ। अब पैर के इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed