फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi says t10 cricket should be introduced in olympics

विश्व को पता होना चाहिए क्रिकेट के मायने, ओलंपिक्स में खेला जाए टी10 प्रारूप: अफरीदी

Mon, 03 Dec 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
shahid afridi says t10 cricket should be introduced in olympics
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि अगर ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल करना है तो टी10 क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ है। अफरीदी के हवाले से क्रिकइंफो ने कहा, 'मेरे ख्याल से ओलंपिक्स में क्रिकेट का परिचय कराने के लिए टी10 क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ तरीका है।'

विज्ञापन


पता हो कि अफरीदी संयुक्त अरब अमीरात में खेली जा रही टी10 क्रिकेट लीग में पख्तुंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले अफरीदी ने कहा कि विश्व को दिखाने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका होगा कि क्रिकेट के क्या मायने हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से ओलंपिक्स में क्रिकेट का परिचय कराने का यह सर्वश्रेष्ठ प्रारूप होगा और महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी इसका आनंद उठा रहे हैं।'
विज्ञापन


अफरीदी ने आगे कहा, 'टी10 में गेंदबाजों की असली परीक्षा होती है। यह बहुत तेज गेम है। बल्लेबाज अपनी शैली दिखा सकते हैं। मैंने अपने आप को देखा कि कुछ बेहतरीन पारियां, अच्छी शैली और शानदार शॉट्स जमाए। मेरे ख्याल से टी10 के साथ क्रिकेट बदलेगा। हो सकता है कि टी20 और वन-डे क्रिकेट भी इस प्रारूप के साथ बदल जाए। मेरे ख्याल से समय की जरूरत को देखते हुए आप टी10 क्रिकेट को अपना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के वन-डे और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान इयोन मोर्गन भी इस बात से राजी दिखते हैं। वह पहले ही कह चुके हैं, 'मेरे ख्याल से टी10 क्रिकेट ऐसा है, जिसका ओलंपिक समिति के सामने आप प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर आप टी20 मैच को देखें तो यह लंबा चलता है। इसलिए अगर आप ओलंपिक्स में हिस्सा लेने की बात करें तो संभवत: दस या इससे अधिक टीमें होंगी और इसे पूरा कराने के लिए पांच से छह सप्ताह लग जाएंगे। मगर टी10 लीग करीब 8 दिनों में समाप्त होगी, जो सही विकल्प होगा।'


याद हो कि 1900 से ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला क्रिकेट को शामिल करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed