फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi ruled out of PSL 6 Abu Dhabi leg due to back injury

शाहिद अफरीदी पीएसएल-6 से बाहर, नसीम शाह पर गिरी गाज, पीसीबी ने किया निलंबित

Mon, 24 May 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 May 2021 10:51 PM IST
सार

  • शाहीद अफरीदी पीएसएल-6 से बाहर 
  • तेज गेंदबाज नसीम शाह पीएसएल से निलंबित
  • कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने की वजह से हुए बाहर

विज्ञापन
Shahid Afridi ruled out of PSL 6 Abu Dhabi leg due to back injury
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कहा कि स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी पीठ की चोट के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, अफरीदी को कराची में ट्रेनिंग के दौरान पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ। डॉक्टर ने जांच के बाद पूरी तरह आराम करने को कहा। अफरीदी ने बयान में कहा, 'दुर्भाग्य से मुझे आराम की सलाह दी गई है और मैं अपनी टीम मुल्तान सुल्तांस के साथ नहीं जा सकता।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की प्रीमियर घरेलू टी-20 लीग अगले महीने अबुधाबी में बहाल होगी, जिसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था क्योंकि छह फ्रेंचाइजी में कई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि अफरीदी ने कराची में लीग के पांच में से चार मैचों में मुल्तान सुल्तांस का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने दो पारियों में महज तीन रन बनाए थे और 15 ओवर में दो विकेट चटकाए थे।

नसीम शाह पीएसएल से निलंबित
उधर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते तेज गेंदबाज नसीम साह को पीएसएल से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 18 वर्षीय साह लाहौर के एक होटल में पहुंचे, जहां टीम रुकी हुई थी। इस दौरान के शाह के पास पुराना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट थी। इसी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया। प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट 48 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed