{"_id":"5b4462384f1c1b95288b5aa1","slug":"shahid-afridi-met-with-bollywood-superstar-salman-khan-in-toronto","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग सलमान का जबरा फैन हुआ पाकिस्तान का यह तूफानी ऑलराउंडर, तस्वीर हो रही वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दबंग सलमान का जबरा फैन हुआ पाकिस्तान का यह तूफानी ऑलराउंडर, तस्वीर हो रही वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी के तूफानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने सोमवार को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से मुलाकात की। इन दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद शाहिद अफरीदी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर सलमान के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी तस्वीर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए अफरीदी ने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ एक खास मुलाकात। ऑल द बेस्ट फॉर ईवेंट।' गौरतलब है कि अफरीदी इन दिनों ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में एडमंटन रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
Great to meet @BeingSalmanKhan today with community members . All the best for the event. pic.twitter.com/SLFtdSmkqX
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) July 9, 2018
विज्ञापन
उन्होंने अपने मिशन को प्रमोट करने के लिए सलमान से मुलाकात की, जो एक शो के सिलसिले में यहां आए हुए हैं। सलमान दुनियाभर में 'होप अपलिफ्ट' फाउंडेशन के तहत दुनियाभर में शो करते रहे हैं, वहीं अफरीदी भी अपने 'शाहिद अफरीदी फाउंडेशन' के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अफरीदी ने सलमान से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर सलमान को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दी। सलमान के आग्रह पर अफरीदी ने उनके शो को अटेंड किया। अफरीदी ने इस दौरान अपने चेरिटी आर्गेनाइजेशन के बारे में बताया और सितारों से इसमें शामिल होने का अनुरोध किया।
देखें वीडियो:
A post shared by LaLa_Meri_Jaan (@lala_meri_jaan) on