{"_id":"d9d8fbce-7a74-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-afridi-likely-to-be-recalled-to-pakistan-odi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे में फिर से बल्ला भांजते दिखेंगे अफरीदी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे में फिर से बल्ला भांजते दिखेंगे अफरीदी?
जोहांसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुआंधार बल्लेबाजी के लिए फेमस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी दोबारा वनडे क्रिकेट में लौट सकते हैं। राष्ट्रीय चयन समिति के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज से शाहिद अफरीदी दोबारा वनडे क्रिकेट में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों कि मानें तो भारत में दो टी20 मैच खेलने के बाद वनडे से हटाये गये आफरीदी को अब दोबारा टीम में शामिल किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रही पाकिस्तानी टीम यहां पहले टी20 मैच खेलेगा और उसके बाद 5 वनडे खेलेगा। अफरीदी को दोनों फॉर्मेट की टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों की असफलता को देखते हुए पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में अफरीदी को वापस बुलाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अफरीदी ने 349 वनडे मैच खेले हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में पाक-ए के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय चयनकर्ता टेस्ट सीरीज में अपने बल्लेबाजों की असफलता को देखते हुए अफरीदी को शामिल करने का मन बना रही है।