फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi criticized Harmanpreet Kaur expressed his disappointment over indian captain behaviour

Harmanpreet Kaur: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने की हरमनप्रीत की आलोचना, बांग्लादेश में हुए विवाद पर कही बड़ी बात

Wed, 26 Jul 2023 02:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Jul 2023 02:41 PM IST
सार

हरमनप्रीत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आउट दिए जाने के बाद गुस्से में स्टंप तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अंपायरों की आलोचना की थी। हरमनप्रीत को ऐसा करना भारी पड़ गया और आईसीसी ने उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

विज्ञापन
Shahid Afridi criticized Harmanpreet Kaur expressed his disappointment over indian captain behaviour
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश में हुए विवाद के बाद चर्चा में हैं। हरमनप्रीत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आउट दिए जाने के बाद गुस्से में स्टंप तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अंपायरों की आलोचना की थी। हरमनप्रीत को ऐसा करना भारी पड़ गया और आईसीसी ने उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। वह अब टीम इंडिया के अगले दो मैचों में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसी बीच, हरमनप्रीत विवाद में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की एंट्री हो गई है। अफरीदी ने इस पूरे वाकये पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


अफरीदी ने हरमनप्रीत की हरकत पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पल मैच को अलग स्तर पर लेकर जरूर जात हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में यह देखने को आमतौर पर नहीं मिलता है। अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं है। हमने पहले भी ऐसी चीजें देखी हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में ऐसा काफी कम हुआ है। इस बार यह काफी ज्यादा हो गया।
विज्ञापन


गुस्से को नियंत्रित करना चाहिए: अफरीदी
अफरीदी ने कहा कि यह आईसीसी के लिए एक बड़ा मैच था। आपको किसी अंपायर के फैसले पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन उसे नियंत्रित करना चाहिए। इस तरह की हरकत सही नहीं है। सजा मिलने से भविष्य के लिए खिलाड़ियों के सामने एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने स्वीकार की गलती
आईसीसी ने दो अलग-अलग मामलों में हरमनप्रीत को दोषी पाया और उन पर दो मैच का बैन लगाया गया है। आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के बाद उन्हें अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि हरमनप्रीत ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने कहा, "भारतीय कप्तान ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के अख्तर अहमद द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों पर सहमति व्यक्त की। परिणामस्वरूप, औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी और दंड तुरंत लागू किया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed