फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर भड़के अफरीदी: अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर लगाए संगीन आरोप, जानें पूरा मामला

Thu, 18 Mar 2021 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi blames Pakistan Cricket Board for PSL 6 postponement
शाहिद अफरीदी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही रोकना पड़ा था। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए पीएसएल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। अफरीदी ने बुधवार को लाहौर में एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए था। महान ऑलराउंडर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना की।

Shahid Afridi blames Pakistan Cricket Board for PSL 6 postponement
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'इससे साबित हो गया कि उसके पास दूसरी योजना तैयार नहीं थी। पीएसएल पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा ब्रांड है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीसीबी के पास इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए दूसरी योजना तैयार नहीं थी।'

Shahid Afridi blames Pakistan Cricket Board for PSL 6 postponement
shahid afridi

पाकिस्तान के लिए 524 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके इस क्रिकेटर ने कहा, 'लेकिन ऐसा लगता है कि जब कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आए तो उनके पास दूसरी योजना नहीं थी और मुझे इससे काफी हैरानी हुई। लीग के स्थगित होने से अच्छा संदेश नहीं गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Afridi blames Pakistan Cricket Board for PSL 6 postponement
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : ट्विटर @thePSLt20

क्वेटा ग्लैडिएटर्स फ्रेंचाइजी के मालिक नदीम ओमर ने भी कराची में बायो-बबल को बरकरार रखने में असफल होने के लिए पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के लिए बनाए गए बायो-बबल में मामले आने के लिए पीसीबी 90 प्रतिशत जिम्मेदार है जिसके बाद पीएसएल को स्थगित करना पड़ा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed