बच्ची के उत्पीड़न में क्रिकेटर पर आरोप तय, 14 साल की कैद संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग नौकरानी के उत्पीड़न के मामले में बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बांग्लादेशी अदालत ने उन पर आरोप तय कर दिए हैं। इसमें उन्हें 14 साल तक की कैद हो सकती है। शहादत के साथ पत्नी भी उतनी मामले में आरोपी है।
सोमवार को बांग्लादेश की अदालत ने दोनों आरोपियों पर 11 साल की नौकरानी की बेहरमी के पिटाई के मामले में आरोप तय किए। दोनों पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जिसके तहत दोनों पर कड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
कोर्ट ने अपने बयान में घटना की कड़ी निंदा की और गवाहों के ट्रायल की तारीख 22 मार्च सुनिश्चित की है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी कर चुका है कार्रवाई
बांग्लादेश टीम के लिए कुल 95 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके 29 साल के शहादत हुसैन पर क्रिकेट बोर्ड पहले ही कड़ी कार्रवाई कर चुका है। बोर्ड ने शहादत को टीम से सस्पेंड कर दिया है। वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम में नहीं हो सकते।
गौरतलब है कि, बांग्लादेशी मीडिया के जरिए शहादत और उनकी पत्नी का 11 साल की नौकरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। बच्ची की आंख, मुंह और शरीर में चोट के कई निशान पाए गए थे। मामला प्रकाश में आने के बाद शहादत समेत पूरा परिवार फरार हो गए थे। पुलिस की कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया।