फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Senior all-rounder Deepti Sharma says morale in the Indian camp remains high despite back-to-back defeats

Women's World Cup: पिछले दो मैच हारने से चिंतित नहीं है भारतीय महिला टीम, दीप्ति बोलीं- टीम का मनोबल ऊंचा

Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ जीत से की थी और दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और उसे दो मैच गंवाने पड़े। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे शेष तीनों मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन
Senior all-rounder Deepti Sharma says morale in the Indian camp remains high despite back-to-back defeats
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप में अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला गंवाया जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा था। भारत को अगर अंतिम चार की दौड़ में बने रहना है तो उसे रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है, लेकिन टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पिछले दो मैचों के नतीजे से चिंतित नहीं हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका और पाकिस्तान को दी थी मात
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ जीत से की थी और दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और उसे दो मैच गंवाने पड़े। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे शेष तीनों मैच जीतने होंगे। अगर टीम दो मैच में भी जीत हासिल करने में सफल रही तो भी वह दौड़ में बनी रहेगी, लेकिन उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। भारत को ग्रुप चरण में अब इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम संयोजन को लेकर दीप्ति ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब
दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम दो मैच हार गए हैं, लेकिन इससे हमारे मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में दो अच्छे मैच खेले थे। हम हमेशा सकारात्मक सोच के साथ उतरते हैं और एक टीम के रूप में हमने जो अच्छा किया है उस पर अधिक ध्यान केंद्रित करते है।'  भारत की पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति अभी तक कारगर साबित नहीं हुई है। दीप्ति से जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम के संयोजन बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकती। यह टीम प्रबंधन का फैसला है। अलग-अलग मैचों में अलग-अलग गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने अपनी भूमिका निभाई है। हमने इस मैच के लिए अच्छी योजना बनाई है।
विज्ञापन

इंग्लैंड को उसी की धरती पर हरा चुका है भारत
पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो भारत ने इंग्लैंड में 2-1 से वनडे सीरीज में यादगार जीत हासिल की थी और दीप्ति ने कहा कि इस परिणाम से टीम प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ पिछली विदेशी सीरीज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और हमने वहां जीत हासिल की। यह उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है। टीम का दृष्टिकोण सकारात्मक है और एक सप्ताह के विश्राम के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed