फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   selectors wanted virender sehwag to replace ms dhoni says mohinder amarnath

‘बॉस’ ने बचाई धोनी की कप्तानी: अमरनाथ

Wed, 12 Dec 2012 11:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 11:31 PM IST
विज्ञापन
selectors wanted virender sehwag to replace ms dhoni says mohinder amarnath
टीम चयन मामले में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप लगाकर भारतीय क्रिकेट में भूचाल लाने वाले पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने इसके लिए बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन और आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। अमरनाथ ने कहा कि लगातार आठ टेस्ट मैचों में मिली हार के बावजूद श्रीनिवासन के रहमोकरम पर ही धोनी टीम का कप्तान बने हुए हैं।
विज्ञापन


1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अमरनाथ ने कहा, ‘धोनी को हटाने का फैसला सर्वसम्मति से हुआ था और सभी पांच चयनकर्ता इससे सहमत थे। लेकिन बोर्ड अध्यक्ष श्रीनिवासन ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को नहीं माना। जब अगर एक ही आदमी सारे फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है तो फिर चयन समिति की जरूरत ही क्या है। हमें इसमें नहीं होना चाहिए। कौन बीसीसीआई के संविधान को जानता है? क्या मौजूदा समिति को इसकी जानकारी है? मुझे तो कम से कम बीसीसीआई के संविधान की जानकारी नहीं है। हम विश्वास और और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हैं। आस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद हमने एक मत से धोनी को हटाने का फैसला कर लिया था।’
विज्ञापन


देश के लिए 69 टेस्ट और 74 वन-डे खेल चुके अमरनाथ ने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया था लेकिन कप्तान के नाम की घोषणा किसी और ने की। अमरनाथ से जब पूछा गया कि श्रीनिवासन द्वारा धोनी को इस तरह सपोर्ट करने के पीछे क्या कारण है तो उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी का सम्मान करते तो उससे सवाल नहीं करते। लेकिन, मेरा सवाल यहां यह है कि जब आप एक चयन समिति रखते हो जो कि देश के लिए बेहतर सोचता है, फिर आप उसे टीम चुनने की आजादी क्यों नहीं देते।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने खारिज किए आरोप
पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर लगाए गए आरोप को राजीव शुक्ला ने सिरे से खारिज कर दिया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि चयनकर्ताओं पर कभी किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाता।


शुक्ला ने कहा, ‘मैं इसमें नहीं जाना चाहूंगा कि अमरनाथ ने क्या कहा। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हुआ होगा और ना ही इस पर किसी तरह का बयान देना मुझे उचित लग रहा। मैं बस इतना कहूंगा कि चयनकर्ता हमेशा स्वतंत्र रहते हैं और उन पर कभी किसी तरह का दबाव नहीं होता। मेरे हिसाब से इस तरह के बयान सही नहीं हैं और इससे खिलाड़ियों के साथ ही प्रशंसकों में भी कुछ अलग तरह की धारणाएं पैदा होती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed