{"_id":"58fd97fa4f1c1b876dc0be2d","slug":"selecters-in-delimma-to-choose-between-mohammed-shami-and-ashish-nehra-for-champions-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं है टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी की राह, चयनकर्ता भी दुविधा में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आसान नहीं है टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी की राह, चयनकर्ता भी दुविधा में
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Mon, 24 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सदस्यीय चयन समिति आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इस दुविधा में होगी कि चौथे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी को लिया जाए या आशीष नेहरा को। इंग्लैंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आईसीसी ने 15 सदस्यीय टीम घोषित करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय दे रखा है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में टीम की घोषणा हो जाएगी। चयन समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है क्योंकि बीसीसीआई का राजस्व मॉडल को लेकर आईसीसी से टकराव चल रहा है।
अनफिट होने के कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे रविचंद्रन अश्विन के जल्द ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है। स्पिन विभाग में अश्विन के साथ रविंद्र जडेजा का चयन तय है। डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह, स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का चयन फिटनेस के आधार पर लगभग तय है। हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर जगह बना सकते हैं।
तेज गेंदबाजी आक्रमण में पांचवें गेंदबाज के नाम के रूप में मोहम्मद शमी और आशीष नेहरा के बीच होड़ हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कोहली की पसंद नेहरा हो सकते हैं क्योंकि उनके पास खासा अनुभव है। दिल्ली के लिए उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है।

कई नामों को रिजर्व में रखा जा सकता है
आशीष नेहरा और मोहम्मद शमी
- फोटो : Sify
टेस्ट प्रारूप में शमी बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं लेकिन पिछले वनडे उन्होंने 2015 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। नेहरा ने पिछला वनडे 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था लेकिन उसके बाद पिछले साल उन्होंने टी-20 में वापसी की है और खासे सफल भी रहे हैं।
आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। फिटनेस समस्या के चलते उन्होंने कुछ मैच मिस किए हैं लेकिन अगले हफ्ते उनके फिट होने की संभावना है। दूसरी ओर शमी अपनी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए नियमित रूप से अंतिम एकादश में जगह बनाने में असफल रहे हैं।
एक संभावना यह भी बन रही है कि केरल के युवा गेंदबाज बासिल थंपी को स्टैंड बाई के रूप में लिया जा सकता है। आईपीएल में उन्होंने डेथ ओवरों में अपनी यार्कर से काफी प्रभावित किया है। दिग्गज सुनील गावस्कर से लेकर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो तक ने इस युवा गेंदबाज को काफी प्रतिभाशाली बताया है। इसके अलावा चयनकर्ता नटराजन और मोहम्मद सिराज जैसे नामों को शामिल करने की जल्दबाजी दिखाने के मूड में नजर नहीं आ रहे।