फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sehwag Excited to get another chance to play with Sachin Tendulkar in Road Safety World Series

सचिन के साथ खेलने को सहवाग बेताब, इस सीरीज में मैदान पर दिखेंगे एक साथ 

Fri, 06 Mar 2020 09:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Mar 2020 09:36 PM IST
सार

  • पांच देशों के टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत सात मार्च से मुंबई में होगी  
  • 22 मार्च को होगा फाइनल, कुल 11 मैच मुंबई और पुणे में होंगे

विज्ञापन
Sehwag Excited to get another chance to play with Sachin Tendulkar in Road Safety World Series
sachin and sehwag

विस्तार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आगामी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दिग्गज और पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने को लेकर बेताब हैं। इस सीरीज में सात मार्च से भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। इस सीरीज का मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

विज्ञापन


मुल्तान के सुल्तान के रूप में विख्यात सहवाग ने कहा कि मैं इस टूर्नामेंट को लेकर इसलिए बेताब हूं कि इसमें मुझे फिर से सचिन के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। हमने बहुत सारे मैच एक साथ खेले हैं। उसके बाद लंबा अंतराल आ गया। एक ऑल स्टार मैच खेले थे और अब खेलेंगे।  

विज्ञापन

यह सीरीज पांच देशों के बीच टी-20 टूर्नामेंट है, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। फाइनल 22 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय दिग्गजों का नेतृत्व सचिन तेंदुलकर करेंगे।

लारा और मुरली भी दिखाएंगे पुराने हाथ : पांच देशों के टूर्नामेंट में जो दिग्गज पूर्व खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं उनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, जहीर खान, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेड हॉज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान, अजंता मेंडिस और अन्य। इस सीरीज के कमिश्नर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर होंगे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हर टीम पहले चरण में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और फिर शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

भारतीय दिग्गज : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अजित अगरकर, संजय बांगड़, मुनाफ पटेल, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा, साईराज बहुतुले, अभय कुरुविल्ला, जहीर खान, इरफान पठान, समीर दिघे।

वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा (कप्तान), एडम सेनफोर्ड, कार्ल हूपर, डेरेन गंगा, शिवनारायण चंद्रपाल, रिकॉर्डो पॉवेल, आर जैकब्स, सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, टिनो बेस्ट, दीनानाथ रामनारायण, पेड्रो कोलिंस, डेंजा हयात  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed