फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag back for ODIs, Zaheer stays out

पाकिस्तान के खिलाफ जहीर टीम से बाहर

Sun, 23 Dec 2012 01:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 23 Dec 2012 01:38 PM IST
विज्ञापन
sehwag back for ODIs, Zaheer stays out

पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और दो टी-ट्वेंटी मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने जुलाई माह में श्रीलंका का दौरा करने वाली भारतीय टीम में 6 बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के कारण वीरेंद्र सहवाग को टीम में जगह मिल गई है लेकिन जहीर खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

आज चयनकर्ताओं और भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी और कोच डंकन फ्लेचर की बैठक हुई। बैठक में ऑल राउंडर इरफान पठान, तेज गेंदबाज उमेश यादव और मध्यक्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी को टीम में स्थान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ये सभी खिलाड़ी चोटिल हैं। चयनकर्ताओं ने जहीर खान, प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा को टीम में स्था नहीं दिया है। टीम इस प्रकार है-

वनडे टीम- एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, आजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, शमी अहमद और अमित मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-ट्वेंटी टीम- एमएस धोनी, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, आजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, परविंदर अवाना, पीयूष चावला, अंबाती रायडू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed