फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   second Test between India and Bangladesh will take place in Kanpur as scheduled despite threats of protest

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन स्थल बदलेगा? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें मामला

Wed, 11 Sep 2024 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:39 PM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट से होगी। दोनों टीमों के बीच इसके बाद 27 सितंबर से कानुपर में दूसरा टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन
second Test between India and Bangladesh will take place in Kanpur as scheduled despite threats of protest
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के आयोजन स्थल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से कानपुर में होने वाला दूसरा मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। 
विज्ञापन

दरअसल, कुछ संगठनों ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का विरोध किया है और घोषणा की है कि वे बांग्लादेश की टीम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसका कारण बांग्लादेश में कथित तौर पर हिंदुओं पर हमला बताया गया है। इन संगठनों ने विशेष रूप से कानपुर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस बारे में जब बीसीसीआई से पूछा गया तो एक अधिकारी ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, हां, हम संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो और स्टेडियम दोनों टीमों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में ही होगा मैच 
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, यह मैच और कहीं नहीं होने जा रहा है। इसका आयोजन कानपुर में ही होगा। हालांकि, हम कानपुर और अन्य स्थानों पर घटनाक्रम पर नजर रखना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट से होगी। दोनों टीमों के बीच इसके बाद 27 सितंबर से कानुपर में दूसरा टेस्ट मैच होगा। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ब्रेक पर चल रही है और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से उसका अभियान फिर शुरू होगा। बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए रविवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की थी। इस सीरीज से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। पंत ने अंतिम बार दिसंबर 2022 में भारत के लिए टेस्ट खेला था। इसके बाद वह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed