Video: फिल ह्यूज की 10वीं पुण्यतिथि पर खुद को संभाल नहीं सके सीन एबॉट, छलक पड़े आंसू; देखें वीडियो
ह्यूज की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर मैच खेलने में सहजता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासकों ने सीन एबॉट से सलाह ली थी। एबॉट इस पल से उबरे और उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के लिए चार विकेट झटके। बुधवार का खेल जब शुरू हुआ तो उनके पास हैट्रिक पूरा करने का मौका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन का खेल शुरू होने से पहले न्यू साउथ वेल्स और तसमानिया टीम के खिलाड़ी साथ में खड़े हुए। एक मिनट के मौन धारण के दौरान एबॉट काफी भावुक नजर आए। उस समय साथी खिलाड़ी एबॉट के कंधे पर हाथ रखकर उनका हौसला बढ़ाते दिखे। मालूम हो कि 25 नवंबर 2014 को न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच एससीजी में खेले गए शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान एबॉट की गेंद ह्यूज के सिर पर लगी थी। उस समय ह्यूज की उम्र 25 साल थी। चोट लगने के दो दिन बाद उनका निधन हो गया था।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, ह्यूज की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर मैच खेलने में सहजता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासकों ने सीन एबॉट से सलाह ली थी। एबॉट इस पल से उबरे और उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के लिए चार विकेट झटके। बुधवार का खेल जब शुरू हुआ तो उनके पास हैट्रिक पूरा करने का मौका था।
10 साल पहले एबॉट की बाउंसर पर हूक खेलने के प्रयास में ह्यूज को चोट लग गई थी। हेलमेट पहने रहने के बावजूद ह्यूज बुरी तरह घायल हो गए थे और गेंद लगने के बाद मैदान पर ही गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए सिडनी के सेंट विनसेंट अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई। वह कोमा में चले गए और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेले और 32 के औसत से 1535 रन बनाए थे। उन्होंने 25 वनडे मैचों में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया और 2009 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में छह दिसंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बाद ह्यूज के सम्मान में दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे।