रिकॉर्ड: 100 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी पाकिस्तान, टीम इंडिया कहां है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौजूद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने शनिवार रात इतिहास रच दिया। बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तानी दल अब 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। चार मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतते ही पड़ोसी मुल्क ने यह उपल्बधि हासिल की। अबतक खेले गए 164 टी-20 में से पाकिस्तानियों को 100 में जीत मिली है जबकि सिर्फ 59 मुकाबले ही उसने गंवाए हैं। टीम के तीन मैच टाई पर भी छूटे हैं जबकि दो गेम रद्द हुए।
Mohammad Rizwan's 74* leads Pakistan as they pull off their highest chase in T20Is! #SAvPAK
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 10, 2021विज्ञापन
पाकिस्तान का चिर प्रतिद्वंद्वी मुल्क हिंदुस्तान इस मामले में काफी पीछे नजर आता है। टीम इंडिया ने 142 में से 88 मैच जीते हैं। 47 मुकाबलों में उसे हार का मुह देखना पड़ा। तीन मैच टाई भी हुए तो बारिश ने चार मुकाबले धो दिए। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टीम का नाम आता है। 71 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया (136 मैच) दक्षिण अफ्रीका (128 मैच) और न्यूजीलैंड (145 मैच) एक ही पायदान पर है।
9 innings
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 10, 2021
1 hundred
5 fifties
568 runs
81.14 average
What a year @iMRizwanPak is having in T20 cricket 💪 pic.twitter.com/mqJNOnkowX
बहरहाल, शनिवार को खेले गए पहले मैच में प्रोटियाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडन मार्करम और हेनरिच क्लासन के अर्धशतकों के बूते 188/6 रन बनाए, इस स्कोर को पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर बना लिया। यह पाकिस्तान का टी-20 में सबसे सफल रन चेज भी था। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 50 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे जिन्हें सातवें क्रम पर आए फहीम अशरफ का भरपूर साथ मिला, उन्होंने 14 गेंद में तेज 30 रन बनाए।
Pakistan pulled off their highest successful chase in T20Is last night 👏https://t.co/hFOJkXVSzJ | #SAvPAK pic.twitter.com/N9v2RU6T3W
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 11, 2021